फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन फिल्में फ्लॉप होते ही सैफ का दिमाग आया ठिकाने, करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला

Thu, 10 May 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan will play comedy role in Luv Ranjan film
‘फैंटम’, ‘रंगून’ और ‘कालाकांडी’ जैसी फ्लॉप फिल्में करने के बाद अब सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियार को लेकर बड़ा फैसला किया है। सैफ अली खान ने अब लीक से हटकर फिल्में करने का मन बना लिया है। हालांकि इन तीनों में उनके किरदार काफी अलग थे, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। 
Saif Ali Khan will play comedy role in Luv Ranjan film
इस बात को ध्यान में रखते हुए अब सैफ अली खान ने कॉमेडी फिल्में करने का फैसला किया है। इस बाद की जानकारी खुद सैफ अली खान ने दी। सैफ ने बताया कि ‘मैंने काफी समय से कॉमेडी नहीं की। मेरा मन है कि मैं अब लोगों को हंसाने का काम करूं। मैंने बीते कुछ सालों में ड्रामा और आर्ट सिनेमा में अपना हाथ आजमाया है। मुझे ऐसा लगता है कि अब एक एंटरटेनिंग फिल्म करनी चाहिए।’ 
Saif Ali Khan will play comedy role in Luv Ranjan film
सैफ अली खान इन दिनों ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के डायरेक्टर लव रंजन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। सैफ से जब पूछा गया कि उनकी कॉमेडी फिल्म को लेकर किसी डायरेक्टर के साथ जो चर्चा चल रही है क्या वह सही है..?? उन्होंने कहा कि ‘जी हां, पिछले कुछ समय से मैं लव रंजन के साथ संपर्क में हूं। उनकी अगली कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मैं एक पिता का किरदार निभा रहा हूं। लव अभी भी कहानी पर काम कर रहे हैं। इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन जैसे ही कुछ फाइनल हो जाता है, हम जरूर मीडिया को बताएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan will play comedy role in Luv Ranjan film
आपको बता दें कि सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म ‘कालाकांडी’ में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। वहीं बात करें लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने हाल ही में इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करके काफी चर्चा बटोरी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed