{"_id":"6292703b7806ff109e2ddb64","slug":"satish-kaushik-does-not-want-remake-of-mr-india-anil-kapoor-classic-hit-film-actor-gives-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr. India Remake: मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर सतीश कौशिक की दो टूक, कुछ फिल्मों को न छेड़ना ही बेहतर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mr. India Remake: मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर सतीश कौशिक की दो टूक, कुछ फिल्मों को न छेड़ना ही बेहतर
वैसे तो सिनेमा में लंबे समय सो फिल्मों के सीक्वल रीमेक बनाने का चलन रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में ये काफी देखने को मिला है। यहां तक कि फिल्मों के गानों तक को नए म्यूजिक के टच के साथ दोबारा परोसा जाने लगा है। हालांकि इनमें वह बात नहीं होती जो ओरिजिनल में होती है, लेकिन कई बार सीक्वल और रीमेक काफी हिट भी हो जाते हैं। साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया आज भी लोगों के लिए यादगार है। हाथ में घड़ी बांधकर गायब हो जाने वाला सीन और इसके ऊपर कहानी बुनना उस समय में काफी नया था और रिलीज के बाद यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसकी सफलता को देखते हुए इसे अन्य भाषाओं में भी बनाया गया और पिछले कुछ समय से मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर भी सुगबुगाहट चल रही है। ऐसे में अब फिल्म में कैलेंडर का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ने अपनी राय रखी है।
2 of 4
सतीश कौशिक
फिल्म मिस्टर इंडिया को लेकर अभिनेता सतीश कौशिक का मानना है कि इसका सीक्वल या रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। इस बारे में उनका कहना है कि कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें न छेड़ना ही बेहतर है और अगर मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाया भी जाता है, तो अरुण वर्मा उर्फ मिस्टर इंडिया के किरदार के साथ कोई और न्याय नहीं कर सकता है। इस किरदार को अनिल कपूर से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता है।
3 of 4
सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान सतीश कौशिक ने बात करते हुए कहा कि मिस्टर इंडिया एक ऐसी फिल्म है, जिसको लेकर मुझे ऐसा नहीं लगता कि इसका रीमेक बनना चाहिए, क्योंकि उसमें वह एहसास दोबारा नहीं लाया जा सकता। मिस्टर इंडिया जैसी फिल्म सदी में सिर्फ एक बार ही बनती है। यह फिल्म सिर्फ एक कलाकार के बदौलत इतनी बड़ी हिट साबित नहीं हुई, बल्कि मिस्टर इंडिया को हिट साबित कराने में निर्देशक शेखर कपूर बोनी कपूर, वीरू देवगन, सिनेमैटोग्राफी बाबा आजमी, कोरियोग्राफर सरोज खान से लेकर सभी कास्ट और क्रू के सदस्यों ने अपना सौ प्रतिशत दिया था। सबकी कड़ी मेहनत ही थी जो ये फिल्म इतनी बड़ी हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि अगर कभी आगे भविष्य में ये फिल्म बनती हैं, तो अनिल कपूर ही सबके ध्यान खींच सकते हैं। बता दें कि निर्देशक अली अब्बास ने कुछ साल पहले मिस्टर इंडिया नाम की फिल्म बनाने के ऐलान किया था तभी से इस फिल्म के रीमेक को लेकर बातें शुरू हुई थीं। हालांकि इस बारे में किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।