अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। यह फेवरेट जोड़ी इन दिनों स्विट्जरलैंड की सैर पर निकली हुई है। शाहिद फिल्मों के व्यस्त शेड्यूल से फुरसत के कुछ पल निकालकर इन दिनों स्विट्जरलैंड की वादियों में पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा और शाहिद दोनों ही इस दौरान की शानदार तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते नजर आ रहे हैं। फैमिली गोल्स के साथ-साथ दोनों कपल गोल्स भी दे रहे हैं। फैंस भी इनकी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट्स की बरसात करने से पीछे नहीं रह रहे।
Shahid Kapoor Mira Rajput: स्विट्जरलैंड में एक-दूसरे के प्यार में खोए शाहिद-मीरा, फैंस के साथ साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल ट्रैक पर मीरा ने खिंचवाई फोटो
हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह रेल ट्रैक के पास पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में माउंटेन का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके कैप्शन में मीरा ने लिखा, 'जिंदगी एक रेल की पटरी है।' इसके अलावा मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। मीरा की इन तस्वीरों पर फैंस ने काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।
शाहिद ने लिखा प्यारा सा नोट
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने में शाहिद भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई शानदार खुशहाल पलों की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें पहाड़ और झील के खूबसूरत नजारे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने मीरा और अपनी सेल्फी भी पोस्ट की। इससे पहले शाहिद ने मीरा और अपने बच्चों मीशा-जैन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए बड़ा प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'जो लोग आपके जीवन में सबसे कीमती होते हैं, उनके साथ होने पर दिल खुशी से भर जाता है। उनके साथ प्यार बिना किसी शर्त के होता है। दिल जिनके साथ खुश होता है, उनके साथ रहिए। मुझे हमेशा आपका प्यार मिला।'
'फर्जी' में आएंगे नजर
आपको बता दें कि मीरा और शाहिद वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल दो प्यारे बच्चों के माता-पिता है। उनकी बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन कपूर है। शाहिद अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। काम की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही राज एंड डीके की वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आएंगे।