फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: दिल छू लेने वाला नोट लिख शाहिद ने मीरा को दी जन्मदिन की बधाई, मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

Wed, 07 Sep 2022 04:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 07 Sep 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor writes a beautiful note and wishes wife Mira rajput happy birthday
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। मीरा राजपूत भले ही फिल्मों की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम भी नहीं है। मीरा इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। अब मीरा राजपूत का जन्मदिन हो और पति शाहिद कपूर कुछ स्पेशल न करें ऐसा भला कहीं हो सकता है। 

Shahid kapoor writes a beautiful note and wishes wife Mira rajput happy birthday
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पत्नी मीरा राजपूत के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर मीरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शाहिद और मीरा जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा- हैप्पी बर्थडे माय लव...हम दोनों जिंदगी के उतार-चढ़ाव में भी ऐसे ही डांस करते रहें...हाथों में हाथ और खूबसूरत सी स्माइल। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

Shahid kapoor writes a beautiful note and wishes wife Mira rajput happy birthday
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में देखा जा सकता है कि मीरा राजपूत पीले रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद कपूर भी ट्विनिंग करते हुए सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट के साथ पीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है। फोटोज में दोनों काफी खुश नजर आ रहे  हैं। शाहिद की पोस्ट पर मीरा राजपूत ने आई लव यू फॉरएवर लिखा है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी मीरा को जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor writes a beautiful note and wishes wife Mira rajput happy birthday
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। शादी के वक्त मीरा 21 साल की थीं, वहीं शाहिद 34 साल के थे। बिना किसी डेट और शादी से पहले लंबी  लव लाइफ के बिना ही मीरा राजपूत और शाहिद कपूर में बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। उन दोनों के बीच का प्यार देख किसी का भी यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है कि शाहिद और मीरा के बीच 13 साल का अंतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed