{"_id":"62c1be36b31a1a5b0f1ad2ef","slug":"shamshera-trailer-will-be-out-in-theaters-on-this-day-ranbir-kapoor-film-released-on-22-july-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera Trailer: यशराज फिल्म्स ने तलाशा ‘अद्भुत’ कुल्हाड़ी कनेक्शन, थिएटरों में इस दिन आएगा ‘शमशेरा’ का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera Trailer: यशराज फिल्म्स ने तलाशा ‘अद्भुत’ कुल्हाड़ी कनेक्शन, थिएटरों में इस दिन आएगा ‘शमशेरा’ का ट्रेलर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार साल बाद बड़े परदे पर लौट रहे अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ का जो पहला पोस्टर तथाकथित रूप से लीक हुआ था और जिसमें रणबीर कपूर एक कुल्हाड़ी के साथ नजर आए थे, उसका मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से कनेक्शन जोड़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया था। लेकिन, अब साफ हो चला है कि ये कनेक्शन वाकई जानबूझकर जोड़ा गया था और फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर बड़े परदे पर इस हफ्ते फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के साथ रिलीज होने जा रहा है। दोनों फिल्मों के नायकों के कुल्हाड़ियां लहराने के बीच कनेक्शन ढूंढ लेने वाले यशराज फिल्म्स को उम्मीद है कि ऐसा करना इन दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों को रोमांचित कर देगा।
2 of 4
शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले जानते हैं कि यशराज फिल्म्स में फिल्मों के वितरण का काम देखने वाले रोहन मल्होत्रा क्या कहते हैं। रोहन इस संयोग मात्र से ही उत्साहित है। वह कहते हैं, "फिल्म ‘शमशेरा’ और फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस महीने के दो बड़े इवेंट हैं। दोनों फिल्मों में कुल्हाड़ियां लहराने वाले लार्जर दैन लाइफ हीरो हैं। पूरे भारत में फिल्में दिखाने जा रहे इसके प्रदर्शक (इग्जीबीटर) शमशेरा को दर्शकों की तरफ से मिल रहे जोरदार रिएक्शन से उत्साहित हैं और बिग स्क्रीन के इस चमत्कार को बड़े से बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फिल्म प्रेमियों के बीच एक दीवानगी पैदा हो गई है।’
3 of 4
शमशेरा, थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहन बताते हैं, ‘’वाईआरएफ सिनेमाघरों में सीजन की इस बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म का ट्रेलर एक ऐसी सही फिल्म के साथ पेश करना चाहता था, जिसने प्रशंसकों और दर्शकों को वाकई सम्मोहित किया हो। इसलिए ऐसी रणनीति तैयार करने के लिए हमें ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ा। यही वजह है कि हमने सीजन की बहुप्रतीक्षित अंग्रेजी फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ देखते वक्त सिनेप्रेमियों को फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर दिखाना तय किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संजू’ के चार साल बाद बड़े पर्दे पर उतरने जा रहे रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में विलेन बने संजय दत्त से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज ट्रेलर को अब तक मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोगों को फिल्म मे रणबीर कपूर की मौजूदगी सम्मोहक दिख रही है तो तमाम दर्शकों को फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स में ‘केजीएफ 2’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का असर दिख रहा है। फिल्म ‘शमशेरा’ हिंदी, तमिल और तेलुगू में 22 जुलाई को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।