{"_id":"6334489eccf6c412275527bd","slug":"shilpa-shetty-kundra-garba-dance-with-fractured-leg-on-falguni-pathak-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: टूटे पैर के बावजूद हाई है शिल्पा शेट्टी का एनर्जी लेवल, शानदार गरबा करती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: टूटे पैर के बावजूद हाई है शिल्पा शेट्टी का एनर्जी लेवल, शानदार गरबा करती आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 28 Sep 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
शिल्पा शेट्टी को फैंस उनकी शानदार फिटनेस के लिए जानते हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं, जो अपने परफेक्ट रोल के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल शिल्पा अपने घर पर हैं और आराम कर रही हैं। दरअसल एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैर में चोट लग गई है, इसी वजह से वह इन दिनों एक छोटे से ब्रेक पर हैं। लेकिन घर पर रहकर भी शिल्पा सिर्फ आराम नहीं कर रही हैं। वह कभी गणेश विसर्जन के दौरान व्हील चेयर पर डांस करती नजर आती हैं तो कभी नवरात्रि पर पूजा करती हुई।
Trending Videos
2 of 4
शिल्पा शेट्टी ने गणेश विसर्जन में किया जमकर डांस
- फोटो : insta
हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टूटे हुए पैर के साथ शानदार गरबा करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें देखा सकता है कि अभिनेत्री फाल्गुनी पाठक के नए गाने पर गरबा करती नजर आ रही हैं। शिल्पा के पैर में चोट लगी हुई है उसके बाद भी उनका एनर्जी लेवल कम नहीं हो है। हालांकि एक्ट्रेस एक ही जगह खड़ी होकर गरबा करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है- 'गुजराती होने का मौसम है...हाल ही में डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक द्वारा गाए मेरे पसंदीदा गाने पर डांस'। 47 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी सभी को फिटनेस के मामले में मात देती हैं। टूटी टांग के साथ भी वह वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। अभिनेत्री ऐसी स्थिति में भी वर्कआउट करती हैं और उसकी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आने वाली हैं। अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री के पैर में चोट लग गई थी। इस वजह से डॉक्टर ने उनको छह महीने के लिए आराम करने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।