फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: श्रीसंथ को है ये बीमारी, तभी घर से बार-बार भागते और करते हैं ऐसी हरकतें

Mon, 22 Oct 2018 10:41 AM IST
entertainment desk
entertainment desk Updated Mon, 22 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
shreesanth is mentally disturb
bigg boss
बिग बॉस में एंट्री करने के बाद से ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ का बर्ताव लोगों को समझ नहीं आ रहा है। श्रीसंथ बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर सभी से लड़ाई-झगड़े करते नजर आते हैं। दर्शकों के साथ-साथ श्रीसंथ के बर्ताव से घरवाले हैरान हैं। घर से बेघर होने के बाद श्रीसंथ को सीक्रेट रूम में रखा गया था, जहां से वह घर में हो रही हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए थे। सीक्रेट रूम में श्रीसंथ दीपिका के खिलाफ कड़वा बोलते नजर आए। श्रीसंथ ने अनूप जलोटा से वादा भी किया था। कि वो दीपिका कक्कड़ का सच सबके सामने लाकर रहेंगे। घर में वापसी के बाद श्रीसंथ ने दीपिका को रूलाया और उनसे दूरी भी बनाई। श्रीसंथ की इन हरकतों के पीछे का असली राज सामने आ गया है।
shreesanth is mentally disturb
tv show
श्रीसंथ दरअसल एक दिमागी बीमारी के शिकार हैं। इसी वजह से वह सभी से लड़ते रहते हैं। सुरभि को घर में ऐसा कहते सुना जा चुका है। यही वजह है कि श्रीसंथ कई बार घर से भागने की कोशिश भी कर चुके हैं।श्रीसंथ ने दीवार पर चढ़कर एक बार फिर घर से भागने कि कोशिश की थी, लेकिन उनके नए कांड ने घर में बवाल कर दिया। घर में जोड़िया टूट चुकीं हैं सब अलग- अलग खेल रहे हैं। श्रीसंथ के सीक्रेट रूम से आने के बाद लग्जरी बजट टास्क हुआ। टास्क में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ का साथ दिया, जिसे देखकर घरवाले नाराज हो गए। 
shreesanth is mentally disturb
tv show
टास्क के दौरान श्रीसंथ ने कई बार बिग बॉस के नियमों का उल्लघंन भी किया। बता दें कि टास्क के दौरान दीपक ठाकुर ने घोड़े की टोपी घर के अंदर छिपा दी। बदले में दीपिका ने बोर्ड पर लिखे दीपक के नंबर को पानी डालकर मिटाने की कोशिश की। इसी बीच में दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान श्री ने उठकर दीपक के नाम को बोर्ड से मिटाना शुरू कर दिया। नाम पानी से नहीं मिटा तो श्रीसंथ दीपक के नाम पर थूककर उसे मिटाने लगे। जिसे देखकर सुरभि राणा भड़क उठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shreesanth is mentally disturb
tv show
घर के सभी लोगों ने श्रीसंथ को समझाने और दीपक से माफी मांगने  के लिए कहा, लेकिन दीपन ने किसी की जरा भी ना सुनी। इस बीच में सुरभि राणा और श्री में जमकर कहा सुनी हुई। सुरभी ने इस दौरान श्री की दिमागी कंडिशन पर सवाल भी उठाए। सुरभि यह कहती भी नजर आई कि श्री को दिमाग से जुड़ी कोई बीमारी है जिसकी वजह से वह कभी बच्चों और कभी पागलों जैसी हरकतें करते हैं। साथ ही सुरभि ने बिग बॉस से यह भी कहा कि बिग बॉस श्री को घर से बाहर भेजकर उनका ईलाज कराए। सुरभि राणा ने कहा कि श्रीसंथ घर में रहने के लायक नहीं हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed