पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए हैं। दरअसल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान इंंग्लैंड के बकिंघम पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस हैरी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी टीम के साथ तस्वीर सामने आई, जिसके बाद ही सरफराज अहमद का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया गया।
पाक क्रिकेट कैप्टन सरफराज अहमद के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड सिंगर, ट्रोल करने वाले को सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकिंघम पैलेस पहुंचे सरफराज अहमद ने इस दौरान पाकिस्तान की ट्रेडिशनल ड्रेस सलवार कुर्ता पहना। सरफराज की ड्रेस देख ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले तारिक फतेह ने मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया कि 'क्रिकेट के कैप्टन जो देश के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे, महारानी के साथ फोटोशूट कराया था। अनुमान लगाइए कि यहां पैजामे में कौन पहुंचा? ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी कैप्टन हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें देखिए। आखिर कोई देश इसे कैसे पैदा कर सकता है।'
What’s wrong with Pajamas, chudidaars, dhotis? Authentic, true to our sub-continents roots. No need to suck up or shadow the colonial masters & of yore & their sartorial choices Mr Fatah. 🤟🏾 https://t.co/Vt598IDcs0
— SONA (@sonamohapatra) May 31, 2019
सोना महापात्रा से पहले गौहर खान ने भी सरफराज अहमद का सपोर्ट किया था। गौहर ने लिखा कि 'वह अपनी संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं और उसमें काफी हैंडसम दिख रहे हैं। हर किसी को गर्व के साथ कपड़े पहनने का अधिकार है लेकिन मुझे लगता है कि आपको ये सब नहीं पता, क्योंकि आप खुद आईडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे हैं।'
सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सलमान के बार-बार प्रियंका पर कसे तंज से परेशान होकर सोना महापात्रा सपोर्ट में उतर आई थीं। महापात्रा के सपोर्ट में आते ही सलमान खान के फैंस भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी।