शाहरुख खान के बर्थडे पर अलीबाग के फार्म हाउस में एक शानदार पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। इस पार्टी में शाहरुख के परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे। यहां भी सुहाना खान ने अपनी ड्रेस और स्टाइल से सबका स्टारडम चुरा लिया।
शाहरुख की पार्टी में कटरीना, दीपिका, आलिया, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे थे। साथ ही सुहाना ने अपनी बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर और अनन्या पांडे को भी इस पार्टी में इनवाइट किया था।
पढ़ें- सलमान खान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, छिपाकर रखी शादी और भयानक बीमारी से मौत
पार्टी के बाद सुहाना मुंबई लौटीं और गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट की गईं। सुहाना की ड्रेस देख वहां खड़े लोग उन्हें घूरने लगे। सुहाना ने ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। शिफॉन की इस ड्रेस में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
पिछले एक हफ्ते में सुहाना कई बार स्पॉट हुईं और अपनी डिजायनर ड्रेस से उन्होंने फैशन पुलिस को इंप्रेस किया। गेटवे पर सुहाना गौरी खान, सुजैन खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे के साथ नजर आईं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना करण जौहर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में वो एक ऑडिशन स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गईं। इससे लोग ये कयास लगाने लगे कि सुहाना अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए ऑडिशन देने पहुंची थीं।
कमेंट
कमेंट X