{"_id":"609be01a9546ab4bab5ca366","slug":"sunny-leone-birthday-unknown-facts-how-she-establish-in-bollywood-from-adult-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone Bday: ऐसे एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं अभिनेत्री, भारत में झेला था कड़ा विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone Bday: ऐसे एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं अभिनेत्री, भारत में झेला था कड़ा विरोध
सनी लियोनी आज एक ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। लेकिन इस पहचान में अब काफी बदलाव आ गया है। एक वक्त में टॉप एडल्ट स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं सनी अब बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में मशहूर हैं। लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था। अश्लीलता के उस उद्योग से निकलकर हिंदी सिने जगत में आने के लिए सनी को काफी पापड़ बेलने पड़े। आज बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकीं सनी ने अनगिनत एडल्ट फिल्मों में काम किया और एक समय वह सबसे ज्यादा पॉपुलर व चर्चित स्टार थीं। उन फिल्मों के लिए उन्होंने कई पुरस्कार तक जीते थे।
2 of 7
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
सनी के माता-पिता कई साल पहले कैलिफोर्निया जाकर बस गए थे। सनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था और नाम करणजीत वोहरा था, जो पंजाबी मूल की हैं। इसके बाद पढ़ाई पूरी कर वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। उनका कहना था कि लंबाई कम होने की वजह से इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। सनी ने 19 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था और सबसे पहले समलैंगिक फिल्मों में नजर आई थीं।
3 of 7
सनी लियोनी
- फोटो : instagram
सनी का कहना था कि वे पैसे कमाकर अपने परिवार वालों को सारे सुख देना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। वे इतनी फेमस हो गई थीं कि साल 2010 में मैक्सिम पत्रिका ने उन्हें शीर्ष 12 एडल्ट स्टार में शामिल किया था। वे पेंटहाउस जो एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन थी, उसके कवर ऑफ दि ईयर पर दिखाई दीं। उन्होंने $100,000 की मोटी रकम जीत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सनी लियोनी
- फोटो : Social media
इसके बाद जब ये बात उनके घर वालों के सामने खुली तो उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। हालांकि वे नहीं चाहती थीं कि इसका खुलासा किसी और से हो। इसलिए वे सारी सच्चाई खुद ही अपने माता-पिता को बता देना चाहती थीं। ये सब जानकर उनके पैरेंट्स को काफी धक्का लगा था। हालांकि, सनी के ये कहने के बाद कि उन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीनी है, ये मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन माता-पिता के साथ उनके रिश्ते कभी पहले जैसे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
5 of 7
Daniel Weber and Sunny Leone
- फोटो : instagram
साल 2009 में सनी ने डेनियल वेबर से शादी कर ली, जिनके साथ वे उन फिल्मों में कास्ट होती थीं। इसके पहले वे ब्वॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ नजर आती थीं। फिर सनी ने कनाडा से भारत की ओर रुख किया। उन्हें बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का मौका मिला। जब शो की टीआरपी धाराशायी हो रही थी तब सनी ने आकर इसमें एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।