फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Super Dancer Chapter 4: Kumar Sanu To Grace The Show For A Father Day Special Episode Shilpa Shetty

सुपर डांसर चैप्टर 4: 'फादर्स डे' के खास मौके पर शो में जलवा बिखेरेंगे कुमार सानू, वीडियो आई सामने

Wed, 16 Jun 2021 01:17 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Jun 2021 01:17 PM IST
सार

  • 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में इस वीकेंड कुमार सानू बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू।
  • शिल्पा शेट्टी कुमार सानू के गानों पर करेंगी डांस।
  • 'सुपर डांसर चैप्टर 4' का वीकेंड एपिसोड 'फादर्स डे' स्पेशल होगा।

विज्ञापन
Super Dancer Chapter 4: Kumar Sanu To Grace The Show For A Father Day Special Episode Shilpa Shetty
गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी, कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' टीवी का सबसे अच्छा शो माना जाता है। जहां माहिर प्रतिभागी अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इस 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के हर वीकेंड पर किसी खास मेहमान के खास शो में चार चांद लग जाते हैं। अब खबर आ रही है फादर्स डे के खास मौके पर 90s के जमाने के मशहूर सिंगर कुमार सानू रियलिटी शो का हिस्सा बनने आ रहे हैं। कुमार सानू के आने पर न सिर्फ कंटेस्टेंट उनके गानों पर डांस करेंगे बल्कि दर्शक भी कुमार सानू की आवाज पर झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे...

विज्ञापन


इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को एक चैलेंज का सामना करना होगा। क्योंकि भले ही शो की थीम कुमार सानू स्पेशल हो लेकिन फादर्स डे के हिसाब से सभी सुपर गुरुओं को कंटेस्टेंट्स के साथ उनका परफॉर्मेंस सेट करना होगा। जो कि एक मुश्किल टास्क हो सकता है। 

Super Dancer Chapter 4: Kumar Sanu To Grace The Show For A Father Day Special Episode Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी और कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु, गीता कपूर जज कर रहे हैं और इस वीकेंड कुमार सानू भी सभी के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। कुमार सानू के गानों पर शिल्पा शेट्टी ठुमके लगाते नजर आने वाली हैं। वीकेंड्स से पहले ही शो से जुड़ी कुछ खास वीडियो और तस्वीरें सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है।
 

Super Dancer Chapter 4: Kumar Sanu To Grace The Show For A Father Day Special Episode Shilpa Shetty
सुपर डांसर चैप्टर 4 के कंटेस्टेंट्स के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कुमार सानू पहले भी सुपर डांसर का हिस्सा बन चुके हैं। जिस तरह से सुपर डांसर के बच्चे मंच पर परफॉर्म करते है, ये कॉन्सेप्ट कुमार सानू को काफी पसंद है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि अगर इस तरह के परफॉर्मेंस डांसिंग रियलिटी शोज में होने लगे तो वह इन शोज में बार-बार जाते रहेंगे। तो वहीं कुछ दिनों पहले ही शो को जज कर रहीं शिल्पा शेट्टी मंच पर वापस लौटी हैं। शिल्पा ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया था। उनकी जगह एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शो की जज बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed