फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: ट्विटर ने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ उठाया ये कदम, एक्ट्रेस ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 19 Oct 2018 11:38 AM IST
Prateek Ranjan एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Fri, 19 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput trending after accused harassment case by sanjana sanghi
sushant singh

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर उनकी को-एक्ट्रेस संजना सांघी ने इस साल अगस्त महीने में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अब जब #MeToo का मामला फिर से उठा है तो सुशांत सिंह का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। यही नहीं इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है।

sushant singh rajput trending after accused harassment case by sanjana sanghi
Sushant Singh Rajput
आरोपों का जवाब देते हुए सुशांत सिंह ने संजना के साथ हुई बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया हालांकि सुशांत ने जिस ट्वीट में आरोपों का खंडन किया था उसे बाद में हटा लिया। वहीं संजना के साथ हुई बातचीत को उन्होंने हटाया नहीं है।


 
sushant singh rajput trending after accused harassment case by sanjana sanghi
Sushant Singh Rajput

ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद सुशांत सिंह का अकाउंट ट्विटर ने अनवैरिफाई कर दिया और उनका ब्लू टिक हटा लिया। बता दें कि सुशांत सिंह संजना सांघी के साथ किज्जी और मैनी की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म से संजना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput trending after accused harassment case by sanjana sanghi
Sushant Singh Rajput

आरोप है कि फिल्म किज्जी और मैनी के सेट पर सुशांत, संजना के साथ ज्यादा फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे इससे वो असहज हो गईं। संजना ने अपने माता-पिता को इस बारे बताया। उनका कहना है कि सुशांत सिंह फिल्म के सेट पर उनसे कुछ ज्यादा ही एक्स्ट्रा फ्रेंडली होते हैं और उन्हें बेवजह सलाह देते हैं जिससे उन्हें असहजता महसूस होती है। 

विज्ञापन
sushant singh rajput trending after accused harassment case by sanjana sanghi
mukesh chhabra - फोटो : twitter

आरोपों के बाद फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा था कि 'यह सब मनगढ़ंत और काल्पनिक बात हैं। हम जमशेदपुर और रांची का शेड्यूल खत्म करके मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। हम इस दौरान काफी मस्ती भी कर रहे हैं। हमारी कास्ट और क्रू फिल्म को अच्छा और खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed