बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक रही है। इस कपल को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, जिसके बाद 2014 में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया था। आज भले ही अभिनेता अपनी पत्नी सुजैन से अलग हो गए हों, लेकिन इन दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है। इसका उदाहरण कई मौकों पर देखने को मिलता रहता है। सुजैन के पोस्ट पर ऋतिक अक्सर ही अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के हालिया पोस्ट पर एक रिेएक्शन दिया है, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि इसपर इंस्टा यूजर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका स्टाइल तो निराला है ही साथ ही आत्मविश्वास भी देखने लायक रहता है। सुजैन की पिछली तस्वीरों पर भी नजर डालें तो यह बात साबित हो जाएगी कि पेशे से इंटीरियर डिजाइनर ऋतिक की पर्व पत्नी का स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
ऋतिक रोशन: अभिनेता को पसंद आया पूर्व पत्नी का ये खास अंदाज, 'पठानी लुक' में देखकर की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन फिल्म इंडस्ट्री में तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी डेली एक्सरसाइज से लेकर वर्क प्रोजेक्ट्स के अपडेट यहां साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पठानी लुक में नजर आ रही हैं। हमेशा पुरुषों पर दिखने वाला ये आउटफिट सुजैन पर काफी अच्छा लग रहा है। इसमें वो स्टाइलिश के साथ ही काफी क्यूट भी लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीर के साथ सुजैन ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि 'आसान और हवादार गर्मी-मॉनसून (लॉकडाउन) लुक। मेरी प्यारी मरियम धन्यवाद। मुझे वाकई ये जेंडर फ्लूइड पठानी बहुत पसंद आया है।' सुजैन के इस पोस्ट पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, उनके इस लुक को देखकर ऋतिक भी अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने लिखा कि 'सुपर लुक।'
इसके बाद से ऋतिक रोशन का कमेंट चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि ऋतिक रोशन सुजैन के लगभग सभी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं, बच्चों के लिए दोनों कई बार एक साथ भी नजर आए हैं। बता दें कि लंबे समय तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद साल 2014 में इन्होंने आपसी तालमेल के बाद यह निर्णय लिया था कि उन्हें अलग हो जाना चाहिए। ऋतिक और सुजैन दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर मिलते रहते हैं। इतना ही नहीं यह दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर मजबूती से खड़े भी रहते हैं।
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की घोषणा की है। इस मूवी में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देगी। इससे पहले अभिनेता 'वॉर' में दिखाई दिए थे। वहीं सुजैन एक बिजनेस वुमेन हैं।