{"_id":"5a4f442e4f1c1b40198b4f3c","slug":"tamil-film-producers-demanded-rs-1-5-crore-as-compensation-to-actor-jai-for-unprofessional-behaviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म हिट होने पर भी प्रोड्यूसर ने मुख्य हीरो से मांगा 1.5 करोड़ हर्जाना, वजह जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म हिट होने पर भी प्रोड्यूसर ने मुख्य हीरो से मांगा 1.5 करोड़ हर्जाना, वजह जान लीजिए
Fri, 05 Jan 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉरर फिल्म 'बैलून' के प्रोड्यूसर ने फिल्म के हीरो जय से उनकी फिल्म में देरी करने के लिए 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। हालांकि हॉरर फिल्म 'बैलून' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है।
2 of 4
फिल्म के प्रोड्यूसर नंदकुमार और अरुण बालाजी ने 'बैलून' फिल्म की शूटिंग में हुई देरी पर हीरो जय से 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। प्रोड्यूसर का कहना है कि शूटिंग के दौरान जय ने प्रोजेक्ट को लेकर काफी अव्यवहारिक आचरण दिखाया था, जिसके कारण फिल्म को बनने में एक साल से भी ज्यादा समय लग गया।
3 of 4
इस वजह से प्रोड्यूसर को करीब 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। जय के इस तरह व्यवहार के लिए प्रोड्यूसर नंदकुमार और अरुण बालाजी ने प्रोड्यूसर काउंसिल में उनकी शिकायत की है। साथ ही काउंसिल से अनुरोध किया है कि अगर जय उनके नुकसान की राशी को वापस नहीं करते तो उनपर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रोड्यूसर ने प्रोड्यूसर काउंसिल में कहा है कि 'बैलून' की शूटिंग के दौरान कुछ लोगों के अव्यवहारिक आचरण के चलते फिल्म का बजट बढ़ गया साथ ही प्रोजेक्ट में देरी भी हो गई। आपको बता दें कि 'बैलून' फिल्म में जय के साथ उनकी पत्नी अंजली लीड रोल में हैं। ये फिल्म तमिल हॉरर फिल्म है। इसे सिनेमाघरों में लोग काफी पंसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।