{"_id":"5bd33b4fbdec22695176a437","slug":"tanushree-dutta-replied-rakhi-sawant-on-lesbian-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo लेस्बियन कहने पर राखी सावंत पर भड़कीं तनुश्री दत्ता- बोलीं, 'यह सब मजाक लगता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo लेस्बियन कहने पर राखी सावंत पर भड़कीं तनुश्री दत्ता- बोलीं, 'यह सब मजाक लगता है'
Fri, 26 Oct 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीटू के तहत एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सामने आई हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर खुद को लेस्बियन वाले बयान पर राखी सावंत को करारा जवाब दिया है। बता दें कि एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने तनुश्री के बारे में बहुत अनाप-शनाप बातें कही थीं।
2 of 5
rakhi, tanushree
तनुश्री ने राखी सावंत के बयान पर कहा ' मैं ड्रग्स की आदी नहीं हूं और ना ही मैं सिगरेट और शराब का सेवन करती हूं, मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं, लेकिन इस पितृसत्तात्मक समाज में अपना हक पाने वाली एक संपूर्ण महिला जरूर हूं, बता दूं कि जो लोग मेरे चरित्र को गंदा करने में लगे हैं वो नाकामयाब ही रहेंगे।' तनु ने आगे कहा कि इतने अहम और गंभीर मामले को मजाक ना समझे क्योंकि मीटू से देश की महिलाओं के लिए लोगों में एक नई सोच पैदा होगी।
3 of 5
Rakhi Sawant
बता दें कि इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में राखी गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं और फुल ऑन मेकअप में नजर आ रही हैं। हालांकि जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई राखी ने सिर पर पल्ला रख लिया और मीडिया से बात करना शुरू किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने कहा - 'मैं अब #SheToo मूवमेंट चलाना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree
राखी सावंत ने कहा था 'दुनिया के सामने मैं वह सच बताने जा रही हूं जो मैंने 12 साल तक छिपाकर रखा। तनुश्री दत्ता ने मेरे साथ बार-बार दुष्कर्म किया। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की दूसरी लड़की के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। आपको बता दूं कि वह लेस्बियन हैं। वह मुझे रेव पार्टी में ले जाती थीं। नशीली चीजें खुद लेती थीं और कई बार सिगरेट तंबाकू निकालकर उसमें कोई चीज मिलाती थीं। उसने मुझे जबरदस्ती यह सब पिलाया।'
विज्ञापन
5 of 5
nana, tanushree
राखी सावंत ने आगे कहा था '12 साल पहले वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं। मैं नादान थी और सारी बातें मुझे नहीं पता थीं। सिर्फ मर्द दुष्कर्म नहीं करते लड़कियां भी करती हैं। तनुश्री ने बार-बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। यह सब नहीं करना चाहती थी लेकिन इसकी शुरुआत तनुश्री ने ही की है।' इसके साथ ही राखी ने कहा 'तनुश्री द्वारा उन्हें लोवर क्लास कहने पर वह उन पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करेंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।