सब्सक्राइब करें

हिंदू-मुस्लिम पोस्ट पर ट्रोलर ने तापसी को औकात में रहने को कहा, दिया ऐसा जवाब बोलती कर दी बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
tapsee pannu react on social media user comment on her post
तापसी पन्नू

इन दिनों तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'मुल्क' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । दर्शकों को फिल्म पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इसका कलेक्शन बढ़ रहा है । हाल ही में तापसी एक ट्रोलर को करारा जवाब देने के चलते भी चर्चा में आ गई हैं ।

Trending Videos
tapsee pannu react on social media user comment on her post
तापसी पन्नू

दरअसल, तापसी ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें तीन बच्चे हिंदू, मुस्लिम और इसाई धर्म की एकता को प्रदर्शित कर रहे थे । फोटो को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा था, 'इस बार फ्रेंडशिप डे पर यह तय कीजिए कि आप अपना हाथ प्यार के लिए बढ़ाएंगे, वरना ऐसे विजुअल सिर्फ फोटो तक सीमित रह जाएंगे ।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
tapsee pannu react on social media user comment on her post
तापसी पन्नू

इस पर अतुल दीक्षित नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको अपनी औकात में रहना चाहिए । आप एक एक्ट्रेस हैं और कुछ नहीं । खुद को स्टेट्समैन समझने की कोशिश ना करें ।' अतुल के इस ट्वीट पर तापसी ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है ।







 

tapsee pannu react on social media user comment on her post
तापसी पन्नू

तापसी लिखती हैं, 'सर जी आप हैं कौन? कोई नया विभाग है क्या 'औकात तय करने वाला' । आप जो भी हैं फिलहाल अपनी औकात से बाहर की बात कर रहे हैं । इससे ज्यादा आपका मनोरंजन करना मेरी औकात से बाहर होगा ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed