{"_id":"68fcf42e9301cb8a520e07bf","slug":"thamma-starring-ayushmann-khurrana-film-day-5-saturday-box-office-collection-total-earning-2025-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर फिल्म ‘थामा’ पर बरसे नोट, 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ते कदम, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकएंड पर फिल्म ‘थामा’ पर बरसे नोट, 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ते कदम, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:31 PM IST
सार
Thamma Day 5 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को बॉक्स ऑफिस पर आज 5वां दिन है। शनिवार को इस फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाते हुए अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए, आज यह फिल्म कितनी कमाई कर सकी।
विज्ञापन
1 of 5
'थामा' का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का जितना क्रेज रिलीज से पहले था, उसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिख रहा है। आज शनिवार यानी 5वें दिन फिल्म ‘थामा’ ने बढ़िया कमाई की है। फिल्म 100 करोड़ क्लब की तरफ भी बढ़ रही है।
2 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
5वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 5वें दिन 15.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने शुक्रवार को भी 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। दर्शकों को इस फिल्म की कॉमेडी और हॉरर पसंद आ रहा है।
3 of 5
'थामा'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
100 करोड़ क्लब में होगी शामिल
फिल्म ‘थामा’ ने अब तक 81.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कल रविवार है, अगर यह वीकएंड का फायदा उठा पाई तो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का कलेक्शन देखकर लगता है कि यह जल्द ही अपना बजट वसूल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हॉरर-कॉमेडी का डबल तड़का
‘थामा’ फिल्म की कहानी दिल्ली के एक जर्नलिस्ट आलोक (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाता है। ट्रैकिंग के दौरान अचानक भालू हमला करता है और तड़ाका (रश्मिका मंदाना) उसकी जान बचाती है। इसके बाद वह वैंपायर की दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में हॉरर के साथ बहुत सारी कॉमेडी की डोज भी दर्शकों को दी गई। साथ ही लीड कैरेक्टर्स के बीच रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : सोशल मीडिया
'थामा' का इन फिल्मों से मुकाबला
‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी फिल्म ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को 24 दिन दिन हो चुके हैं। यह दोनों फिल्में ही 'थामा' को टक्कर दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।