फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 4 अड़चनें लेट करवा रही हैं विराट-अनुष्का की शादी, अब सामने आईं 4 तारीखें

Thu, 07 Dec 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
These 4 elements are making tough way for Virat Anushka marriage
- फोटो : SELF
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी तय है, लेकिन तारीख नहीं। जानिए, कौन सी 4 अड़चनें लेट करवा रही हैं इस सेलिब्रेटी जोड़ी की शादी और शादी की 4 संभावित तारीखें कौन सी हैं...
These 4 elements are making tough way for Virat Anushka marriage
- फोटो : Self
सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी लगभग तय है बस तारीखों को लेकर उलझनें हैं। इंतजार है तो बस शादी की तारीखों का। दरअसल बुधवार शाम से ही चली आ रही इन खबरों से खुद अनुष्का शर्मा की ओर से पर्दा उठाया गया है। करीबी सूत्रों की माने तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुंडली मिलाई जा चुकी है।
These 4 elements are making tough way for Virat Anushka marriage
- फोटो : Manyawar
दोनों की ग्रह चाल के मुताबिक 4 मुहूर्त 12 दिसंबर 18 दिसंबर 21 दिसंबर, 5 जनवरी 2018 निकाले जा चुके हैं। मामला तब फंस जाता है जब ये पता लगता है कि दिसंबर में उच्च कुलीन ब्राह्मणों की शादियां इस साल दिसंबर में नहीं हो पा रही। लेकिन अनुष्का नए ख्यालों की हैं तो उन्होंने सिरे से इन तारीखों को खारिज भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These 4 elements are making tough way for Virat Anushka marriage
सूत्र बताते है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी को कानूनी जामा पहनाने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में भी अर्जी लगा दी हैं। अपने वकील के साथ जाकर अनुष्का ने 4 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भी खरीद लिए हैं। इनमें 12-18 दिसंबर वाली तारीखों के फॉर्म के साथ गवाहों के फॉर्म भी खरीदे गए।
विज्ञापन
These 4 elements are making tough way for Virat Anushka marriage
कयास यही लगाए जा रहे हैं कि इन दो तारीखों में से किसी एक तारीख को ही दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। विदेश के बजाय शादी भारत में ही बेहद सादे कार्यक्रम के साथ निपटाने की खबरें सूत्रों से आ रही है। शादी में खास रिश्तेदारों के अलावा चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed