{"_id":"60152912a04af65c0a1eca6f","slug":"top-bollywood-stars-who-faced-rejection-in-the-industry-including-akshay-kumar-and-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री के चमकते सितारे भी झेल चुके हैं रिजेक्शन की मार, लिस्ट में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडस्ट्री के चमकते सितारे भी झेल चुके हैं रिजेक्शन की मार, लिस्ट में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने रिजेक्शन का सामना किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान काम नहीं है। कई सालों के स्ट्रगल के बाद लोगों को मौका मिल पाता है। उसमें अच्छे संपर्क होना भी अहम भूमिका निभाता है। साथ ही ऑडिशन की अहमियत को भी नकारा नहीं जा सकता। इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए ऑडिशन पास करना और उससे पहले रिजेक्शन का सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन कई ऐसे कलाकार इंडस्ट्री में उभर कर आए हैं जिन्होंने रिजेक्शन के बाद भी हार नहीं मानी और अपना मुकाम हासिल करने के बाद ही दम लिया। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में सबकुछ....
2 of 10
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार - बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) टॉप एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में शेखर के रोल के लिए अक्षय ने ऑडिशन दिया था। लेकिन पहली बार में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उसके बाद दीपक तिजोरी को यह रोल दिया गया था। लेकिन दीपक तिजोरी फिल्मों से गायब हैं, और अक्षय इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं।
3 of 10
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित - धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने फिल्मों से पहले सीरियल्स की दुनिया में कदम रखने की कोशिश की और रिजेक्शन हाथ लगा था। दरअसल, माधुरी ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘बॉम्बे मेरी है’ भी साइन किया था। सीरियल का पायलेट एपिसोड भी शूट कर लिया गया था। लेकिन अफसोस चैनल ने ही इस शो को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्हें सीरयल के एक्टर्स की एक्टिंग पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
vicky kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल - इंडस्ट्री में जाना-माना नाम विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी ऑडिशन में एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं। ऊरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, राजी, मुक्काबाज जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करने वाले विक्की ने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए ऑडिशन दिया और रिजेक्ट हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 10
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह - इंडस्ट्री में पावर हाऊस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी पहले ऑडिशन में निराशा हाथ लगी थी।रणवीर ने भी विक्की कौशल की तरह फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन मेकर्स ने रणवीर को उनकी हाई एनर्जी की वजह से रिजेक्ट कर फिल्म में फरहान अख्तर को साइन कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।