{"_id":"5a7ff6114f1c1bca798b8f44","slug":"tv-actor-mohit-raina-reveals-that-he-went-on-bike-to-collect-empty-shells-during-the-kargil-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध में आर्मी कैंप में घुसने का बहाना क्यों ढूंढते थे मोहित रैना, खुद बताया राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कारगिल युद्ध में आर्मी कैंप में घुसने का बहाना क्यों ढूंढते थे मोहित रैना, खुद बताया राज
Sun, 11 Feb 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mohit raina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर 'महादेव' की भूमिका निभाकर लाइमलाइट में आए मोहित रैना ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ा एक राज फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वो सेना में शामिल होने का सपना देखते थे। बता दें, मोहित जल्द टीवी पर '21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
2 of 4
mohit raina
मोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह श्रीनगर में रहने के दौरान आर्मी कैंप में घुसने का बहाना ढूंढा करते थे। उन्होंने बताया कि, ‘कभी-कभी हम आर्मी कैंप के पास खेला करते थे और कैंप में घुसने के लिए जानबूझकर गेंद को अंदर फेंक देते थे। जो लोग हमारी रक्षा करते थे मैं हमेशा उन लोगों की लाइफ को जानने के लिए उत्सुक रहता था'।
3 of 4
mohit raina
मोहित ने कहा, 'जब मैं कॉलेज में था तब कार्गिल युद्ध शुरू ही हुआ था। मुझे याद है मैं अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जाता था और वहां पड़े खाली खोखे का जमा करता था’।मैं कई बार नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) के लिए एग्जाम भी दे चुका हूं लेकिन कभी भी सेलेक्ट नहीं हो पाया। मैं काफी ओवर कॉन्फिडेंट था। मुझे लगता था कि मैं 6 फीट का हूं, मेरा सेलेक्शन तो हो ही जाएगा, लेकिन मैं विजन टेस्ट क्लियर नहीं कर सका’। मोहित अब स्क्रीन पर एक सेना के जवान के किरदार को निभाकर काफी खुश हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mohit raina
बता दें, '21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897' शो में मोहित हवलदार ईश्वर सिंह के किरदार में हैं। उनका कहना है कि 'जो इंसान हमेशा से सेना को लेकर आकर्षित रहा हो उसके लिए हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभाना एक सम्मान की बात है'। '7 महीने तक शो के लिए उनकी जिंदगी को जीना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।