फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Couples: ये हैं टीवी की दुनिया के लैला मजनू की जोड़ी, शो के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी किया राज

Fri, 11 Aug 2023 12:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Aug 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
Tv Most Romantic Couple Sanaya Irani Barun Sobti Paridhi Sharma Rajat Tokas Shivangi Joshi Mohsin Khan
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही अब छोटे परदे की लोकप्रियता भी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। दर्शक फिल्मों से अधिक अब डेली सोप को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बदलते दौर के साथ ऑडियंस की पसंद भी बदल रही है। ऐसे में शो के मेकर्स ऐसे विषयों का चुनाव करते हैं, जो सीधे तौर पर दर्शकों से कनेक्ट हो सके। ऑडियंस कुछ जोड़ियों को भी भर भरकर प्यार देते हैं। आज के इस लेख हम आपको स्क्रीन की उन पसंदीदा जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

 

Tv Most Romantic Couple Sanaya Irani Barun Sobti Paridhi Sharma Rajat Tokas Shivangi Joshi Mohsin Khan
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
छोटे परदे की लोकप्रिय जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज भी फैंस को इनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद है कि आए दिन वह सोशल मीडिया पर दोनों से स्क्रीन साझा करने की मांग करते रहते हैं। कार्तिक और नायरा के रूप में दोनों ने कई वर्षों तक फैंस के दिलों पर राज किया था।


 
Tv Most Romantic Couple Sanaya Irani Barun Sobti Paridhi Sharma Rajat Tokas Shivangi Joshi Mohsin Khan
परिधि शर्मा और रजत टोकस - फोटो : सोशल मीडिया

परिधि शर्मा और रजत टोकस
परिधि शर्मा और रजत टोकस की जोड़ी छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। दोनों ने वर्षों तक अपने फैंस का मनोरंजन किया है। शो ‘जोधा अकबर’ से दोनों को लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि, उसके बाद परिधि ने अभिनय से ब्रेक ले लिया और रजत नागिन जैसे शोज में देखे गए। आज भी फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Most Romantic Couple Sanaya Irani Barun Sobti Paridhi Sharma Rajat Tokas Shivangi Joshi Mohsin Khan
सनाया ईरानी और बरुन सोबती - फोटो : सोशल मीडिया

सनाया ईरानी और बरुन सोबती
इस प्यार को क्या नाम दूं शो से मशहूर हुए सनाया ईरानी और बरुन सोबती आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। दोनों ने बेस्ट जोड़ी के कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब बरुन ने वेब सीरीज का रुख किया है और अभिनेत्री ने छोटे परदे से दूरी बनाई हुई है।

विज्ञापन
Tv Most Romantic Couple Sanaya Irani Barun Sobti Paridhi Sharma Rajat Tokas Shivangi Joshi Mohsin Khan
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा और कृतिका कामरा
करण कुंद्रा और कृतिका कामरा की जोड़ी छोटे परदे की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी की लिस्ट में शुमार है। टीवी शो कितनी मोहब्बत में दोनों नजर आए थे और यही इसी शो से यह दर्शकों के दिलों में भी बस गए थे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed