फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 करोड़ रुपये की मदद के एलान पर आया ट्विकंल खन्ना का रिएक्शन, पति अक्षय को लेकर कही ये बात

Sun, 29 Mar 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Mar 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
twinkle khanna reaction on Akshay Kumar Donated 25 Crores Rupees To PM CARES Fund For Covid 19
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। शनिवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का एलान कर दिया। अक्षय के इस कदम की अब लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता के इस फैसले पर उनकी पत्नी ट्विकंल खन्ना का क्या कहना है, चलिए आपको बताते हैं।

twinkle khanna reaction on Akshay Kumar Donated 25 Crores Rupees To PM CARES Fund For Covid 19
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media

अपने पति अक्षय कुमार के इस कदम पर ट्विंकल खन्ना को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस पोस्ट लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया है। ट्विंकल ने लिखा है, 'ये शख्स मुझे गर्व महसूस करवाता है। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वो सच में इतनी बड़ी रकम देंगे, यह इतनी बड़ी राशि थी और हमें धनराशि निकालने की जरूरत थी, तो उन्होंने कहा कि जब मैंने शुरुआत की थी तो मेरे पास कुछ भी नहीं था और अब जब मैं इस स्थिति में हूं, तो मैं इसे करने कैसे रुक सकता हूं। मैं उन लोगों के लिए कर सकता हूं जिनके पास कुछ नहीं है।'
 

twinkle khanna reaction on Akshay Kumar Donated 25 Crores Rupees To PM CARES Fund For Covid 19
akshay kumar - फोटो : social media

बता दें कि अक्षय कुमार एक पोस्ट लिखकर 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया था। अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna reaction on Akshay Kumar Donated 25 Crores Rupees To PM CARES Fund For Covid 19
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवार की दैनिक जरुरतों का खर्च उठाने की बात कही है। उन्होंने कई एसोसिएशंस से कहा है कि ऐसे समय में वो ऐसे वक्त में पैसों और खाने के सामान को लेकर किसी तरह के हिसाब में न फंसे, इसका सारा भुगतान उनकी तरफ से किया जाएगा। 

टल गया पांच सुपरस्टार्स को एक साथ मंच पर लाने वाला ये जलसा, जल्द होगा नई तारीख का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed