{"_id":"5b764dd342c79251a84280d8","slug":"video-manisha-koirala-celebrates-her-birthday-with-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 साल बाद फिर साथ आए मनीषा और शाहरुख, अचानकर पहुंचकर दिया सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 20 साल बाद फिर साथ आए मनीषा और शाहरुख, अचानकर पहुंचकर दिया सरप्राइज
Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manisha Koirala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और शाहरुख खान की केमिस्ट्री लोगों को साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिला था। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि हाल ही में यह जोड़ी कई साल बाद एक ही फ्रेम में नजर आई तो आप क्या कहेंगे। यह दोनों स्टार हाल में एक पार्टी में साथ देखे गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
Manisha Koirala
मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। मनीषा की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां पार्टी पहुंची थीं। इस पार्टी में रेखा और मान्यता दत्त के अलावा मनीषा के करीबी दोस्त किंग खान भी नजर आए। इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें शाहरुख खान और मनीषा एक साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में शाहरुख खान अपनी करीबी दोस्त मनीषा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि इन दोनों स्टार्स का याराना काफी मजबूत और पुराना है। इस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान मनीषा को मोमबत्तियां बुझाने को कह रहे हैं।
आपको बता दें, मनीषा कोइराला और शाहरुख खान ने महज 2 फिल्मों में एक साथ काम किया है जिनके नाम 'गुड्डू' और 'दिल से' है। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। करीब एक साल पहले जब मनीषा की फिल्म 'डियर माया' रिलीज हुई थी तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा था - 'शाहरुख एनर्जी से भरपूर है। उनके साथ काम करना काफी बड़ी बात है। वह बहुत ही केयरिंग है और शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे सलाह भी दी थी।'
विज्ञापन
5 of 5
manisha koirala
मनीषा कोइराला हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने नरगिस दत्त का किरदार निभाया था। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में रणबीर और मनीषा के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल और जिम सरभ मुख्य किरदार में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।