{"_id":"5a5354994f1c1b3f428b48ce","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-big-mistake-in-marriage-again-do-re-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फेरों के समय कर दी थी बड़ी चूक, दोबारा करनी पड़ सकती है शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फेरों के समय कर दी थी बड़ी चूक, दोबारा करनी पड़ सकती है शादी
Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी शहर शादी कर ली थी। बोरगो फिनोसिएतो रिजॉर्ट में शादी का समारोह आयोजित हुआ था। इस शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही पहुंचे थे। शादी हो जाने के बाद खुद विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को शादी हो जाने की खबर दी थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस शादी के बीच एक ऐसी गलती हो गई है जिसके चलते हो सकता है कि दोनों को दोबारा शादी करनी पड़े।
दरअसल इन दोनों ने दूसरे मुल्क में जाकर शादी तो कर ली लेकिन इसकी सूचना रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी। इसका नुकसान यह हो सकता है कि दोनों की शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो विराट और अनुष्का को एक बार फिर से कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है।
3 of 4
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने विदेश मंत्रालय में 13 दिसंबर 2017 को एक आरटीआई लगाई थी। इसके जवाब में रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 4 जनवरी 2018 को यह जवाब दिया कि विराट और अनुष्का की शादी के बारे में इटली स्थित भारतीय दूतावास के मैरिज ऑफिसर को नहीं बताया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार ने बताया है कि नियमों के चलते यदि कोई भारतीय शख्स दूसरे देश में जाकर शादी करता है तो वह विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड की जाती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मामले में यह शादी अधिनियम के तहत नहीं हुई है। ऐसे में अब देश के जिस राज्य में विराट कोहली-अनुष्का रहेंगे वहां उन्हें उसी राज्य के नियमानुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा मैरिज करनी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।