{"_id":"60128493dfdd8a3a5a7c294f","slug":"west-bengal-elections-hema-malini-releases-election-songs-for-bjp-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी ने जारी किए बीजेपी के लिए बने चुनावी गाने, मुंबई में किया पश्चिम बंगाल चुनाव का शंखनाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी ने जारी किए बीजेपी के लिए बने चुनावी गाने, मुंबई में किया पश्चिम बंगाल चुनाव का शंखनाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेत्री व बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी और पद्मश्री उस्ताद राशिद खान ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनावी अभियान के लिए मुंबई में कुछ रोचक गाने बीती शाम जारी किए। हिंदी और बांग्ला में बने इन गानों की लॉन्चिंग के समय हेमा मालिनी ने कहा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो वहां की सूरत बदल जाएगी।
2 of 5
उस्ताद राशिद खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक पांच सितारा होटल में रिलीज किए गए इन चार गानों के भाव देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। ये गीत देश की आन-बान-शान को और बढ़ाने की बात करते हैं। खास बात ये है कि इन गानों में हाल ही में देश में हुए विकास और बीजेपी की तरफ से भविष्य में देश के विकास के लिए तैयार किए जा रहे ढांचे की सराहना की गई है।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चुनावी गानों के लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं बंगाल में होनवाले चुनावों के लिए इतने ऊर्जावान गाने लिखने के लिए शौविक दासगुप्ता का शुक्रिया अदा करती हूं। अगर बीजेपी बंगाल में सत्ता हासिल कर लेती है तो बंगाल की सूरत बदल जाएगी और लोगों की हालत में सुधार होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शौविक दासगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीतकार शौविक दासगुप्ता ने कहा, "मैं देश की सांस्कृतिक पहचान में अपना योगदान पहले भी देता आया हूं और आगे भी हमेशा यही कोशिश करता रहूंगा कि अपने देश की संस्कृति को कला और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिये विश्व भर में पहुंचा सकूं।"
विज्ञापन
5 of 5
शान, इला अरुण, उदित नारायण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस खास मौके पर संगीत जगत की दिग्गज हस्तियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गायक उदित नारायण के अलावा इस कार्यक्रम में इला अरुण, शान, उस्ताद अकरम खान, और रानी खानम आदि भी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।