सब्सक्राइब करें

Box Office: 'बॉर्डर 2' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 'ओ रोमियो' के आगे कितना कमा पाई 'मर्दानी 3'?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Feb 2026 09:39 PM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: वीकएंड पर 'मर्दानी 3' और 'बॉर्रडर 2' ने एक बार फिर अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं 17वें दिन 'मर्दानी 3' और 24वें दिन 'बॉर्डर 2' ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
border 2 gets weekend benefit know mardaani 3 box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्म 'ओ रोमियो' के अच्छा कलेक्शन करने के बावजूद 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है। आइए जानते हैं रविवार को 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
Trending Videos
border 2 gets weekend benefit know mardaani 3 box office collection
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का रविवार का कलेक्शन
'मर्दानी' सीरीज की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' हिट रही थीं। हालांकि 'मर्दानी 3' कुल कमाई के मामले में कमजोर साबित हो रही है। 17वें दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने खबर लिखे जाने तक 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 44.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
border 2 gets weekend benefit know mardaani 3 box office collection
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
'बॉर्डर 2' का वीकएंड पर कलेक्शन
वीकएंड से पहले वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन लाखों में सिमट गया था। हालांकि 24वें दिन इसने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। खबर लिखे जाने तक इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 321.60 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है।
border 2 gets weekend benefit know mardaani 3 box office collection
ओ रोमियो ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' का पड़ा असर
सिनेमाघरों में जहां पहले से 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' चल रही हैं, वहीं 13 फरवरी को नई फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हुई। इस फिल्म की कमाई का असर पहले से चल रही फिल्मों पर पड़ा है। 'ओ रोमियो' ने आज खबर लिखे जाने तक 7.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
border 2 gets weekend benefit know mardaani 3 box office collection
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
'मर्दानी 3' की कहानी
रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद की अदाकारी वाली फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी 93 लड़कियों के गायब होने पर आधारित है। इसमें बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया के नेटवर्क को दिखाया गया है।

'बॉर्डर 2' की कहानी
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की अदाकारी वाली यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के साहस को दर्शाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed