सब्सक्राइब करें

Exclusive: बड़े पर्दे से इतर कैसे हैं मनोज बाजपेयी? अभिनेता ने साझा किए बेटी और पत्नी से जुड़े मजेदार किस्से

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:24 AM IST
सार

Manoj Bajpayee Exclusive Interview: बडे़ पर्दे पर संजीदा, गंभीर और लीक से हटकर किरदार निभाने में मनोज बाजपेयी को महारत हासिल है। क्या वह असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं? या उनकी शख्सितय बिल्कुल अलग है। हाल ही में अमर उजाला से मनोज बाजपेयी ने अपने निजी जीवन को कुछ खास बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘सत्या’ के भीकू म्हात्रे से लेकर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी तक और हालिया रिलीज फिल्म ‘गवर्नर’ में दर्शकों ने मनोज बाजपेयी के अभिनय के अलग-अलग रंग देखे हैं। कोई चुनौतीपूर्ण किरदार हो तो निर्देशक मनोज को ही याद करते हैं। दर्शक भी उन्हें ऐसे किरदारों में सराहते हैं। लेकिन मनोज असल जिंदगी में कैसे हैं? परिवार में कौन उन पर सख्ती करता है? बेटी के साथ उनका रिश्ता कैसा है? इन सवालों के जवाब अमर उजाला डिजिटल से हुई हालिया बातचीत में मनोज बाजपेयी ने खुलकर दिए। 

Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life
मनोज बाजपेयी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी बेटी बिल्कुल मेरी तरह विद्रोही है
मनोज बाजपेयी सबसे पहले अपनी बेटी के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी बेटी विद्रोही है। मैं भी काफी विद्रोही रहा हूं। फर्क बस इतना है कि मैं बहुत कम बोलता था लेकिन वो अपनी मां पर गई है। बहुत बात करती है, बहुत ज्यादा बात करती है।’
मनोज आगे कहते हैं, ‘‘यहां तक कि शबाना को जियोपॉलिटिक्स पर चर्चा करना पसंद है, लेकिन हमारी बेटी तो कान खा जाती है। रुकती ही नहीं है। जल्दी-जल्दी बोलती रहती है। शबाना उसे बार-बार कहती रहती है, धीरे बोलो।’

Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life
मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj

बेटी नाराज होती है तो कमरे में बंद हो जाती है
बेटी के गुस्से पर भी मनोज ने मजेदार जवाब दिया। वह कहते हैं, ‘अगर मैं उसे किसी चीज के लिए ज्यादा मना कर दूं या कह दूं कि यह काम नहीं करना है, तो वो सीधा अपने कमरे में चली जाती है। दरवाजा बंद कर लेती है। फिर आप बाहर से बोलते रहिए, 'आ जाओ, बाहर आ जाओ...' लेकिन वो नहीं आती। उसका विरोध करने का तरीका यही है। जहां उसे लगता है कि उसकी बात नहीं मानी जा रही, वहां वो अपना प्रोटेस्ट दर्ज करा देती है (हंसते हुए)।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

हम पहले दोस्त हैं, बाद में मां-बाप 
बेटी के साथ रिश्ते पर मनोज ने कहा कि घर में दोस्ती वाला माहौल रखा गया है। वह कहते हैं, ‘पहले हम दोस्त हैं, हम मां-बाप बाद में हैं। ऐसा ही एक कल्चर हमने घर में बनाया है। वो हमें सिर्फ मां-बाप की तरह नहीं देखती, दोस्त की तरह भी देखती है। हर तरह की बातचीत हमारे बीच होती है।’

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे बेटी के साथ ज्यादा सख्त होने की इजाजत नहीं है
बातचीत में मनोज बाजपेयी ने पत्नी शबाना का जिक्र भी किया। वह कहते हैं, ‘शबाना जिस परिवार से आती हैं, उनके पिता बहुत ओपन माइंडेड और पढ़े-लिखे इंसान रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को दोस्त की तरह पाला और वही कल्चर शबाना ने हमारे घर में भी रखा है। इसलिए मुझे भी अपनी बेटी के साथ बहुत ज्यादा सख्त होने की इजाजत नहीं है। हमने दोस्ती का माहौल रखा है। इसका फायदा यह है कि बच्चा आपके साथ ईमानदार रहता है। उसकी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा होता है, वो खुलकर बताता है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed