सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy

Exclusive: ‘झूठ बोलकर शूट कराया’, फिल्म ‘काला हिरण’ में काम करने पर बाेले गोविंद नामदेव; सलमान को बताया दोस्त

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Govind Namdev Exclusive Interview: शुक्रवार को टीजर रिलीज करते ही फिल्म 'काला हिरण' चर्चा में आ गई। फिल्म की झलक देखकर लगा कि यह सलमान खान के जीवन की एक घटना पर बनी है। इस फिल्म को लेकर भाईजान कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी बीच फिल्म के एक्टर गोविंद नामदेव ने भी मेकर्स पर बड़ा इल्जाम लगा दिया है। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में उन्होंने अपना पक्ष रखा है।

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
गोविंदा नामदेव सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण' पर क्या बोले? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। फिल्म में काम कर चुके अभिनेता गोविंद नामदेव ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में दावा किया कि मेकर्स ने उन्हें पूरी सच्चाई बताए बिना शूट कराया। उनका कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें पहली बार अहसास हुआ कि जिस फिल्म का हिस्सा वह बने, उसमें उनके साथ धोखा हुआ और उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया। सलमान खान को लेकर गोविंद नामदेव ने काफी कुछ कहा है। 

‘ट्रेलर देखते ही समझ गया मुझे इस्तेमाल किया गया है’
ट्रेलर पर पहला रिएक्शन देते हुए अभिनेता बोले, ‘जैसे ही मैंने ट्रेलर देखा, मैं अंदर तक हिल गया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि मुझे जिस काम के लिए शूट कराया गया था, मामला उससे बिल्कुल अलग है। हमें कभी नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान से मिलता-जुलता किरदार बनाकर उसे इस तरह से गलत तरीके से पेश किया जाएगा। ट्रेलर देखते ही मुझे लगा कि मुझे अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया है। मुझे जो बताया गया था और जो बनाया गया, उसमें जमीन-आसमान का फर्क है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
गोविंद नामदेव - फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev

‘सलमान के खिलाफ जाकर ऐसा कुछ कभी नहीं कर सकता’
गोविंद नामदेव ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘सलमान और हम एक ही इंडस्ट्री से हैं। वह मेरे दोस्त हैं। मैं कभी उनके खिलाफ जाकर ऐसा कुछ नहीं कर सकता। अगर मुझे पहले पता होता कि फिल्म को इस तरह पेश किया जाएगा तो मैं उसी वक्त मना कर देता। सच पता होता तो मैं कभी यह फिल्म करता ही नहीं।’

'काला हिरण का नाम तक नहीं लिया गया था’
अपने साथ हुई पूरी घटना बताते हुए गोविंद नामदेव कहा, ‘मुझे कहा गया था कि हम ‘संभल’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। पूरी कहानी संभल शहर, उसके धार्मिक इतिहास और भगवान कल्कि के आगमन से जुड़े प्रसंगों पर सुनाई गई थी। मुझे उसी फिल्म की शूटिंग समझाकर बुलाया गया था। मैं उसी भरोसे में वहां पहुंचा। उस वक्त मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बाद में कहानी पूरी तरह दूसरी दिशा में चली जाएगी।’
गाेविंद नामदेव ने आगे बताया, ‘बाद में मुझसे कहा गया कि हम काला हिरण नाम की एक और फिल्म बना रहे हैं। इसमें सलमान खान से जुड़े काले हिरण केस में अदालत के अंदर जो कुछ हुआ था, बस वही दिखाया जाएगा। मुझे कहा गया कि सिर्फ कोर्ट का लंबा सीन है और आपको वही करना है। यह भी कहा गया कि हमारी तरफ से कुछ नया नहीं जोड़ा जा रहा। लोगों को सिर्फ वही दिखाना है जो अदालत में हुआ था। मुझे लगा अगर रिकॉर्ड में दर्ज चीजें ही दिखाई जा रही हैं तो इसमें गलत क्या है, इसलिए मैंने हां कह दिया।’

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
'काला हिरण' फिल्म का एक सीन - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘मैंने भरोसा किया और आज पछता रहा हूं’
अभिनेता गोविंदा ने आगे कहा, ‘मुझसे कहा गया कि आप यह कर दीजिए, दोबारा अदालत का सेट लगाने में बहुत पैसा खर्च होगा। मैंने भरोसा करके काम कर दिया। मुझे लगा मदद हो जाएगी। लेकिन अब ट्रेलर देखकर लग रहा है कि उसी भरोसे का गलत फायदा उठाया गया। आज महसूस हो रहा है कि मेरे भरोसे के साथ खेल हुआ है।’ 

विज्ञापन

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘ट्रेलर देखकर लगा पूरी कहानी पलट दी गई’
सबसे ज्यादा नाराजगी जताते हुए गोविंद नामदेव ने कहा, ‘सबसे बड़ा झटका मुझे यही लगा कि ट्रेलर में जिस तरह चीजें दिखाई गईं, उससे लगा कि पूरी कहानी को एक तरफ मोड़ दिया गया है। जिस तरह मुख्य किरदार को दिखाया गया, उससे साफ लग रहा है कि किसी को नायक बनाकर पेश किया जा रहा है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। तभी समझ आया कि मेरे साथ बहुत बड़ा खेल हो चुका है।’

‘मैं किसी बिश्नोई गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकता’
बिश्नोई एंगल पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। वह कहते हैं, ‘मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो किसी अपराधी सोच के साथ खड़ा हो सके। मैं किसी बिश्नोई गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकता। ऐसा सोच भी नहीं सकता। मुझे लगा था कि मैं सिर्फ अदालत वाला हिस्सा कर रहा हूं। लेकिन अब जो सामने आया है, उससे मैं खुद असहज हूं।’ 

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘अब मैं फिल्म छोड़ रहा हूं’
गोविंद ने बड़ा फैसला लिया है। वह बताते हैं, ‘मेरी अभी और शूटिंग बाकी थी। कुछ गांव वाले दृश्य शूट होने थे, जहां दिखाया जाना था कि गांव के लोग हिरण को कितना प्यार करते हैं, कैसे उसकी देखभाल करते हैं और उससे जुड़ी भावनात्मक बातें क्या हैं? पूरा हिस्सा अभी बाकी था। लेकिन अब जब मुझे लग रहा है कि मेरे साथ चीटिंग हुई है तो मैं इस फिल्म का हिस्सा बने रहने का कोई मतलब नहीं देखता।’ 

Govind Namdev Exclusive Interview on Movie Kala Hiran Based On Salman Khan controversy
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया
‘अब मेकर्स से जवाब मांगने वाला हूं’
बातचीत खत्म करते हुए गोविंद नामदेव ने कहा, ‘मैंने अभी तक मेकर्स से बात नहीं की है, क्योंकि पहले मैं समझना चाहता था कि आखिर मेरे साथ हुआ क्या है? लेकिन अब मैं उनसे जवाब मांगूंगा। उन्होंने मुझे ऐसी स्थिति में डाल दिया जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। मैंने उन पर भरोसा किया था, लेकिन अब लग रहा है कि उसी भरोसे को तोड़ दिया गया है। साफ कहूं तो अब मुझे लग रहा है कि मेरे साथ गलत किया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed