सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Raakh X Review users like Ali Fazal in police role what did they say about story

Raakh X Review: पुलिस के किरदार में भाए अली फजल, कहानी को लेकर यूजर्स ने एक्स पर दिए ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 12 Jun 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Raakh X Review: अली फजल नई वेब सीरीज 'राख' में पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। कई यूजर्स ने उनकी इस सीरीज की तारीफ की है तो कुछ यूजर्स ने इसे अच्छा नहीं बताया है।

Raakh X Review users like Ali Fazal in police role what did they say about story
राख - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता अली फजल की नई वेब सीरीज 'राख' रिलीज हो गई है। अभिनेता इसमें पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। यह सीरीज साल 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है। दर्शक इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे। कई दर्शकों ने इसे देखा है और सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है।

यूजर को पसंद आया अली फजल का काम
एक्स पर एक यूजर ने वेब सीरीज 'राख' के साथ-साथ अभिनेता अली फजल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'राख में गुड्डू भैया को पुलिस के किरदार में देख कर अच्छा लगा।'



यूजर ने की अभिनेता की तारीफ
एक और यूजर को राख में अली फजल की अदाकारी पसंद आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'राख में अली फजल को देखिए। उनका काम हमेशा की तरह अच्छा है।'



यूजर की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी 'राख'
एक और यूजर को सीरीज 'राख' बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। उन्होंने सीरीज को लेकर लिखा 'मुझे लगा सीरियल किलर की तरह सीरीज होगी लेकिन इसने तो एक ही मैटर को खींच दिया।'



'राख' से यूजर हुआ निराश
एक और यूजर को अली फजल की सीरीज 'राख' बहुत ज्यादा अच्छी नहीं लगी है। उन्होंने इसके बारे में एक्स पर लिखा 'सही है लेकिन यह बहुत अच्छी नहीं है। इससे अच्छी तो दिल्ली क्राइम है।'

'यश चोपड़ा ने मुझे डांटा था', अपने गलत फैसलों पर बोलीं भाग्यश्री; कहा- नहीं है कोई पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन

Raakh X Review users like Ali Fazal in police role what did they say about story
राख - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
सीरीज की स्टारकास्ट
वेब सीरीज 'राख' का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इसमें अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, राकेश बेदी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा हैं। यह आज यानी 12 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed