सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Gram Chikitsalay 2 Trailer release bhojpuri actor nirahua entry in new series

Gram Chikitsalay 2 Trailer: रिलीज हुआ 'ग्राम चिकित्सालय 2' का ट्रेलर, सीरीज में हुई इस भोजपुरी स्टार की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 12 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: आज शुक्रवार को मेकर्स ने 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री हुई है। जानें इसमें और क्या खास है?
 

Gram Chikitsalay 2 Trailer release bhojpuri actor nirahua entry in new series
ग्राम चिकित्सालय 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

प्राइम वीडियो की कॉमेडी वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अमोल पराशर एक बार फिर डॉक्टर के किरदार में नजर आए हैं। वह भठकंडी के हेल्थ सेंटर को बचाने की कोशिश करते हैं। वह एक आदर्श पीएचसी का खिताब हासिल करना चाहते हैं। मगर उनके रास्ते में कई रोड़े हैं।

Gram Chikitsalay 2 Trailer release bhojpuri actor nirahua entry in new series
ग्राम चिकित्सालय 2 - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अमोल पराशर लोगों का अच्छे से इलाज करना चाहते हैं। हालांकि उनके पास अजीबोगरीब  मरीज आते हैं। उन्हें ऊपर से सरकारी दवाएं नहीं मिलती हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि वह आदर्श पीएचसी का खिताब जीत लें ताकि उनके स्वास्थ्य केंद्र को सभी जरूरी सामान मिल जाएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

अमोल पराशर के रास्ते में रोड़े
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अमोल पराशर के रास्ते में कई रोड़े हैं। उनके गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर अपनी दुकान चलाने के लिए ग्राम चिकित्सालय के खिलाफ कुछ साजिश करता है। इलाके की राजनीति भी उनके लिए चुनौती बनती है। इसके अलावा संसाधनों की कमी अमोल पराशर को आदर्श पीएचसी का खिताब दिलाने में दिक्कत पैदा करते हैं।
विज्ञापन

Gram Chikitsalay 2 Trailer release bhojpuri actor nirahua entry in new series
ग्राम चिकित्सालय 2 - फोटो : यूट्यूब
खेसारी लाल आए नजर
ट्रेलर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल नजर आए हैं। इसके अलावा इसमें सीरीज 'पंचायत' के अशोक पाठक और दुर्गेश नजर आए हैं। इसमें आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 23 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed