Alpha Movie: 'अल्फा' के नए पोस्टर पर बवाल! सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया ‘ड्यून’ की कॉपी, जमकर हुई ट्रोलिंग
Alpha Movie: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'अल्फा' का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स इसे हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' के पोस्टर की कॉपी बता रहे हैं। जानिए पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्फा' के नए पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कई यूजर्स ने इसके कई सीन्स की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' के पोस्टर से कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स, फिल्म के टीजर के कुछ सीन्स की तुलना फ्रेंच क्लासिक 'ला फेम निकिता' से भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'अल्फा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना हॉलीवुड फिल्म ड्यून से की जाने लगी। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट को एक रफ और गंभीर अंदाज में दिखाया गया है।
एक जैसे दिखे 'अल्फा' और 'ड्यून' के पोस्टर ?
पोस्टर रिलीज होने के तुरंत बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इसकी कंपोजिशन, कलर ग्रेडिंग और ओवरऑल मूड काफी हद तक 'ड्यून' के पोस्टर जैसा नजर आता है। 'ड्यून' में टिमोथी शैलेमे, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर आइजैक और जेंडाया मुख्य भूमिकाओं में थे।
एक एक्स यूजर ने पोस्टर को ‘ड्यून कोडेड’ बताया, जबकि दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एआई से ऐसा पोस्टर बनवा सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा यह 'ड्यून 3' का पोस्टर है।’ वहीं, कई लोगों ने दोनों पोस्टरों का कोलाज शेयर कर अल्फा के कॉपी होने की बात की है।

टीजर की भी हुई तुलना
सिर्फ पोस्टर ही नहीं, हाल ही में रिलीज हुए 'अल्फा' के टीजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। दर्शकों को फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पसंद आए है। लेकिन, कुछ यूजर्स ने टीजर के एक सीन की तुलना फ्रेंच क्लासिक फिल्म 'ला फेम निकिता' से कर दी है। कई लोगों ने दोनों फिल्मों की तस्वीरें और क्लिप शेयर कर कॉपी होने का दावा किया है।

'अल्फा' में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो एक नए जासूस की कहानी दिखाती है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।