सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift attend Hall of Fame 55th Annual Induction and Awards Gala and inducted to the elite club

टेलर स्विफ्ट को मिली कम उम्र में बड़ी कामयाबी, सिंगर होंगी अब 'सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम' क्लब का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Taylor Swift inducted Hall of Fame: पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को अमेरिका के 'सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम' क्लब का हिस्सा बनाया गया। इसके बाद वह इस क्लब में शामिल होने वाली कम उम्र की हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

Taylor Swift attend Hall of Fame 55th Annual Induction and Awards Gala and inducted to the elite club
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के फैंस दुनियाभर में हैं। इस पॉप सिंगर ने हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को उन्हें प्रतिष्ठित 'सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। इसके साथ ही सिंगर इस क्लब में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन चुकी हैं। 


36 साल की उम्र में पाई बड़ी कामयाबी
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने महज 36 साल की उम्र में यह सफलता प्राप्त की है। मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन के क्लब 'सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम' में उनकी एंट्री हो गई है। सबसे खास बात यह है कि वो इस क्लब की सबसे कम उम्र की मेंबर हैं। उन्होंने कैरोल बायर सिंगर का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1987 में कैरोल हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनीं, उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Taylor Swift attend Hall of Fame 55th Annual Induction and Awards Gala and inducted to the elite club
स्टीवी वंडर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टीवी वंडर ने भी बनाया था रिकॉर्ड
'सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में सिर्फ मशहूर गायकों और संगीतकारों को शामिल किया जाता है। 1983 में अमेरिकन सिंगर और म्यूजिशियन स्टीवी वंडर इस क्लब का हिस्सा बने थे। तब वह महज 32 साल के थे। क्लब के अब तक के इतिहास में वह सबसे कम उम्र के सेलिब्रिटी हैं। इस क्लब में शामिल होने के लिए हस्तियों की उम्र लगभग 50 साल या उससे ऊपर होनी चाहिए। 

Taylor Swift attend Hall of Fame 55th Annual Induction and Awards Gala and inducted to the elite club
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलर के पहले कमर्शियल गाने को पूरे हुए बीस साल  
प्रतिष्ठित 'सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने के लिए कई नियम हैं। पहला कमर्शियल गाना रिलीज हुए बीस साल पूरे होने चाहिए। टेलर स्विफ्ट का वो गाना  'टिम मैकग्रा' था, जिसे बीस साल पूरे हो चुके हैं। यह गाना 2006 में रिलीज किया गया था। इसके बाद टेलर ने अलग-अलग शैलियों में 12 एल्बम रिकॉर्ड किए। जिनके लिए उन्हें 14 बार ग्रेमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed