सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Katy Perry and Former Canadian Prime Minister Justin Trudeau Appeared Together At Tribeca Festival

कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Jun 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Katy Perry and Justin Trudeau At Tribeca Festival: अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अचानक ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में साथ पहुंचकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया। काफी वक्त से इनको साथ देखा जा रहा था लेकिन इस तरह पब्लिकली सामने आकर कैटी और जस्टिन ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है।

Katy Perry and Former Canadian Prime Minister Justin Trudeau Appeared Together At Tribeca Festival
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सिंगर कैटी पेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इश्क के चर्चे इन दिनों हर जुबान पर हैं। हाल ही में यह कपल ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर साथ दिखा। इस तरह दोनों ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। इस फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पूरी तरह से इश्क में डूबे नजर आए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। 



(जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी) 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ थामे फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत 
सोमवार यानी 8 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ने रेड कारपेट पर साथ में शिरकत की। यह फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क में हो रहा है। कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो एक-दूसरे का हाथ थामे इस इवेंट में दिखे। पैपराजी को उन्होंने रोमांटिक अंदाज में फोटो पोज भी दिए। एक-दूसरे के इश्क में दोनों पूरी तरह से रंगे दिखाई दिए। 
विज्ञापन

 

 

Katy Perry and Former Canadian Prime Minister Justin Trudeau Appeared Together At Tribeca Festival
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY

ये खबर भी पढ़ें: कैटी पेरी के एक्स हसबैंड ने जस्टिन ट्रूडो पर कसा तंज, डेटिंग पर ली चुटकी; बोले- ‘तुमने तो हद कर दी’ 

कैटी को सपोर्ट करने फिल्म फेस्टिवल में आए जस्टिन ट्रूडो
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी की नई डॉक्यूमेंट्री ‘कैटी पेरी: द लाइफटाइम्स टूर लाइव फ्रॉम पेरिस’ का प्रीमियर हुआ। बाॅयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो कैटी पेरी को सपोर्ट करने इस इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों का रोमांस भी फैंस को देखने को मिला। 

कब शुरू हुआ था रिश्ता? 
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के अफेयर की खबरें साल 2025 में उड़ी थीं। समर वेकेशन में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। आगे चलकर कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो के साथ कुछ फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed