फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: फाइटर से पहले दीपिका की इन फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैक टू बैक दिए कई ब्लॉकबस्टर

Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Hit Movies Pathan, jawan, Bajirao Mastani, padmaavat record Box Office Collection
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में है। 'फाइटर' अपनी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। पर्दे पर फैंस दीपिका और ऋतिक की जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे फर्स्ट डे ही 'फाइटर' के बड़ी ओपनिंग लेने की उम्मीद है, लेकिन फाइटर से पहले रिलीज हुईं दीपिका की कई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े हैं और जबर्रदस्त कमाई की है।
Deepika Padukone Hit Movies Pathan, jawan, Bajirao Mastani, padmaavat record Box Office Collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहली फिल्म साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई, शाहरुख खान स्टारर पठान है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म कोविड 19 के बाद दर्शकों को फिर से थिएटर वापस लेकर आई। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई शाहरुख और दीपिका को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट दी।
Deepika Padukone Hit Movies Pathan, jawan, Bajirao Mastani, padmaavat record Box Office Collection
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2023 में रिलीज हुई 'जवान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जवान साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। इसके साथ ही दीपिका की झोली में एक और ब्लॉकबस्टर जुड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Hit Movies Pathan, jawan, Bajirao Mastani, padmaavat record Box Office Collection
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'पद्मावत' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म मुख्य भूमिका में दीपिका के करियर के सबसे चर्चित और लोकप्रिय फिल्म रही।
विज्ञापन
Deepika Padukone Hit Movies Pathan, jawan, Bajirao Mastani, padmaavat record Box Office Collection
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला रामलीला' भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही। इन फिल्मों ने दीपिका के करियर को एक नई ऊंचाई दी। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस जमकर कलेक्शन किया। साथ ही इनमें अपनी भूमिका के लिए भी दीपिका की खूब तारीफ हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed