सब्सक्राइब करें

Dhurandhar 2 Collection: 14वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, जानें 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 02 Apr 2026 08:20 AM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ा है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों का कलेक्शन।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 14 project hail mary ustaad bhagat singh earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए जानते हैं बुधवार को इस फिल्म के अलावा 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Dhurandhar 2 box office collection day 14 project hail mary ustaad bhagat singh earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। एक हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इसने 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसकी कमाई 27.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म ने 14 दिनों में कुल 920.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है।

दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 14 project hail mary ustaad bhagat singh earning
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को छोड़ पीछे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। भारत में 'पुष्पा 2' ने 830.10 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत के साथ 'धुरंधर 2' दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 14 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ सकती है।
Dhurandhar 2 box office collection day 14 project hail mary ustaad bhagat singh earning
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने बुधवार यानी सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.24 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह रणवीर सिंह को टक्कर दे रही है। इसने वर्ल्डवाइड कुल 1400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 14 project hail mary ustaad bhagat singh earning
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
उस्ताद भगत सिंह
सिनेमाघरों में 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हुई थी। तेलुगु में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अपना दम नहीं दिखा सकी। बुधवार को इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 14 दिनों में इस फिल्म ने कुल 71.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें पवन कल्याण अहम किरदार में हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed