{"_id":"61668d4e8ebc3ed3d2371a0f","slug":"kylie-jenner-latest-photoshoot-naked-covered-in-blood-aryan-khan-sister-suhana-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kylie Jenner: काइली जेनर को ये क्या हुआ? खून से सना शरीर, तस्वीर देख शाहरुख खान की बेटी ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kylie Jenner: काइली जेनर को ये क्या हुआ? खून से सना शरीर, तस्वीर देख शाहरुख खान की बेटी ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काइली जेनर
- फोटो : Instagram
Link Copied
काइली जेनर ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में काइली जेनर बिलकुल नग्न हैं और उनका शरीर खून से सना हुआ है। काइली की ये तस्वीरें हैरान करने वाली हैं। काइली के इस फोटोशूट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं।
तस्वीर पर यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
वहीं इस तस्वीर को देखकर शाहरुख खान की बेटी ने भी रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने काइली की इस फोटो पर थम का इमोजी पोस्ट किया है। और तस्वीर को लाइक भी किया है। हालांकि काइली के फैंस को भी प्रेग्नेंसी में उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- 'इस तरह की तस्वीर को चेतावनी की जरूरत है।' अन्य ने लिखा- 'मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया'।
Trending Videos
2 of 5
काइली जेनर
- फोटो : Instagram
काइली अपने और पॉटनर ट्रैविस स्कॉट के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी की हालत में काइली ने ऐसा फोटोशूट कराया है। 24 साल की रियलिटी टीवी शो एक्ट्रेस काइली नए कॉस्मेटिक कलेक्शन को प्रमोट करते हुए बिना कपड़ों के एक न्यूड फोटो करवाया है। हालांकि इस बार उनके फोटोशूट की चर्चा कम ट्रोलिंग ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काइली जेनर
काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी है। उन्होंने अपने 24वें जन्मदिन पर कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। काइली साल 2017 से स्कॉट को डेट कर रही हैं।
4 of 5
काइली जेनर
- फोटो : Social Media
काइली का जन्म 10 अगस्त 1997 को लॉस एंजेलिस में हुआ था। काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। अपने अकाउंट पर वह डिजाइनर ड्रेस और गहनों की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जो उनकी ही कंपनी की है।
विज्ञापन
5 of 5
काइली जेनर
- फोटो : Kylie Jenner Instagram
काइली जेनर ने साल 2018 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर सबसे युवा अरबपति होने का खिताब हासिल किया था। मार्क ने 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का खिताब हासिल किया था। काइली ने करीब पांच साल पहले एक कॉस्मेटिक कंपनी लॉन्च की थी जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X