मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज किलर सूप नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। शो में कोंकणा सेन शर्मा भी अहम भूमिका में है। दर्शकों को यह वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है। इस शो को देखने के बाद अगर आप ऐसा और भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर रखी है। आइए जानते हैं इन शोज के बारे में...
Web Series: पसंद आई किलर सूप तो नेटफ्लिक्स पर देख डालिए ये वेब सीरीज, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स की हिंदी वेब सीरीज कोहरा एक शानदार थ्रिलर है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। कहानी एक युवक की उसकी शादी से कुछ दिन पहले रहस्यमय मौत से शुरू होती है। जिसके बाद दो पुलिस अफसर मामले को सुलझाने के लिए एकजुट होते हैं। जैसे-जैसे वे घटना से जुड़ी पहेलियों सुलझाने की कोशिश करते हैं, उनका निजी जीवन वैसे-वैसे उलझता जाता है। इस सीरीज को बड़े ही रोचक अंदाज में पेश किया गया है, जो आपको निश्चित रूप से पसंद आएगा।
स्कैम 1992 की टीम द्वारा बनाई गई स्कूप क्राइम रिपोर्टर जागृति की रोमांचक कहानी है, जिन पर अपने सहकर्मी की हत्या का आरोप है। इसमें उन्हें कानूनी व्यवस्था और अपने करीबी लोगों से खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए संघर्ष हुए दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी सेक्रेड गेम्स में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आए थे। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस वेब सीरीज को समीक्षकों के साथ लोगों की भी खूब सराहना मिली थी।
नेटफ्लिक्स की दिल्ली क्राइम एक असाधारण संवेदनशील और साहसी विषय पर बनी वेब सीरीज है। शेफाली शाह अभिनीत इस सीरीज को वैध कारणों से आलोचकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा मिली। पहला सीजन दिसंबर 2012 में हुए निर्भया मामले से प्रेरित था। वहीं, दूसरे सीजन में भी पुलिस उपायुक्त वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम भयानक अपराध को उजागर करते नजर आते हैं।
Prasanth Varma EXCLUSIVE: प्रशांत का पीवीसीयू की फिल्म महाकाली पर बड़ा खुलासा, ‘जय हनुमान’ से पहले होगी रिलीज

कमेंट
कमेंट X