फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies to be screened in Supreme Court on 9 august for CJI and judges Aamir Khan Kiran Rao to attend

Laapataa Ladies: SC में दिखाई जाएगी 'लापता लेडीज' फिल्म; CJI चंद्रचूड़, जजों समेत आमिर-किरण भी रहेंगे मौजूद

Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
सार

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' 9 अगस्त को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दिखाई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ निर्माता आमिर खान भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Laapataa Ladies to be screened in Supreme Court on 9 august for CJI and judges Aamir Khan Kiran Rao to attend
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों के प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की अलग कहानी और साधारण कहानी कहने के अनोखे तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब यह फिल्म भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भी अपनी छाप छोड़ेगी।

विज्ञापन

इस समय होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' कल 9 अगस्त को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान के साथ निर्देशक स्वयं भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहेंगी और वे दर्शकों से बातचीत भी करेंगे। नोटिस के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे और जज अपनी पत्नी के साथ आएंगे। फिल्म कोर्ट के समय के बाद शाम 4:15 बजे से 6:20 बजे तक दिखाई जाएगी, जिसके बाद आमिर खान और किरण राव के साथ बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग का नोटिस
नोटिस में लिखा है, 'भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के पचहत्तरवें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के हिस्से के रूप में लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म 'लापता लेडीज' शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन करने वाली सुश्री किरण राव और निर्माता श्री आमिर खान भी स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहेंगे।'

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने पर सफल रही और नेटफ्लिक्स पर अपनी ओटीटी रिलीज पर भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed