Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Raghav Juyal Lakshya Lalwani Kill Box Office Collection Day 24th know about Total Earning Information
{"_id":"66a66e2fdb006075fc001779","slug":"raghav-juyal-lakshya-lalwani-kill-box-office-collection-day-24th-know-about-total-earning-information-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kill Box Office: कछुए की रफ्त्तार से बढ़ रही है राघव-लक्ष्य की फिल्म, जानिए 'किल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kill Box Office: कछुए की रफ्त्तार से बढ़ रही है राघव-लक्ष्य की फिल्म, जानिए 'किल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों राघव और लक्ष्य का अभिनय काफी पसंद आ रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने से दूर नजर आ रही है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं--
2 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
'किल' का निर्माण करण जौहर ने ऑस्कर अवॉर्ड विजेता गुनीत मोंगा के साथ किया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
3 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
आज लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो राघव जुयाल की इस फिल्म ने 24वें दिन कुल 49 लाख रुपये बटोरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
'किल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख कर पता चल रहा है फिल्म धीरे-धीरे ही सही अपनी लागत वसूलने में कामयाब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के निर्माण में 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
'किल' में राघव जुयाल में खलनायक की भूमिका नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका यह नया अवतार काफी पसंद भी रहा है। सूत्रों की मानें तो 'किल' ने अपने रिलीज के 24 दिन बाद कुल 22.82 करोड़ रूपये बटोर लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।