{"_id":"67df8d1a06251947870b8e68","slug":"david-warner-warm-welcome-in-hyderabad-to-promote-south-actor-nithiin-movie-robinhood-by-venky-kudumula-2025-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"David Warner: नितिन की 'रॉबिनहुड' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर, वेंकी कुदुमुला ने किया स्वागत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
David Warner: नितिन की 'रॉबिनहुड' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर, वेंकी कुदुमुला ने किया स्वागत
Sun, 23 Mar 2025 10:26 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:26 AM IST
सार
David Warner Robinhood: वेंकी कुदुमुला के निर्देशन में बनी और नितिन के साथ श्रीलीला की फिल्म 'रॉबिनहुड' में डेविड वार्नर भी खास रोल में नजर आएंगे। यही वजह है कि डेविड फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का प्रचार करने के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
वेंकी कुदुमुला ने हैदराबाद में किया डेविड वार्नर का स्वागत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रॉबिनहुड', 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'रॉबिनहुड' का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है और यह दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। वहीं इसी बीच 'रॉबिनहुड' में खास रोल निभा रहे डेविड वार्नर भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हैदाराबाद पहुंच चुके हैं।
रॉबिनहुड का प्रचार करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
इस फिल्म के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी टॉलीवुड में पहली बार कदम रख रहे हैं। उनकी भूमिका के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रचार के लिए वह हैदराबाद पहुंच चुके हैं। डेविड वार्नर तेलुगु सिनेमा, खासकर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के बड़े प्रशंसक हैं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है।
डेविड को देखकर फैंस हुए उत्साहित
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
123 डाट कॉम की एक खबर के मुताबिक, हैदराबाद के आरजीआईए हवाई अड्डे पर निर्देशक वेंकी कुदुमुला और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज शाम 5 बजे से हैदराबाद के HICC नोवोटेल में फिल्म का भव्य प्री-रिलीज इवेंट और ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिनहुड 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
माना जा रहा है कि ट्रेलर फिल्म की कहानी और रोमांच को नई ऊंचाई देगा, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार का संगीत है, जो पहले से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। रॉबिनहुड एक एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म होने का दावा कर रही है। नितिन के प्रशंसक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में श्रीलीला मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। वहीं, राजेंद्र प्रसाद और देवदत्त नागे जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
फिल्म में नितिन और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। डेविड वार्नर का डेब्यू, शानदार संगीत और नितिन-श्रीलीला की जोड़ी इस फिल्म को खास बना रही है। प्रशंसक बेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और प्री-रिलीज इवेंट से फिल्म को और धमाकेदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:
Tamannaah Bhatia Odela 2: 'ओडेला 2' में भैरवी के रोल को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही खास बात, बोलीं- भाग्यशाली...
यह भी पढ़ें:
Tamannaah Bhatia Odela 2: 'ओडेला 2' में भैरवी के रोल को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही खास बात, बोलीं- भाग्यशाली...