फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब कमाई की थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को अब जापान में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच अभिनेता सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से वो अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ जापान रवाना हुए। अब सवाल उठता है कि यह फिल्म जापान में कब रिलीज होने जा रही है। तो आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ जापान में 16 जनवरी को रिलीज होगी।
Pushpa 2 in Japan: जानिए किस दिन जापान में रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’? परिवार के साथ टोक्यो पहुंचे अल्लू अर्जुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश खरे
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:42 PM IST
सार
Allu Arjun in Japan: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उनकी यह फिल्म जापानी भाषा में भी रिलीज होने जा रही है। जानें यह जापान में किस दिन रिलीज होगी?
विज्ञापन