फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Reddy: फिल्मफेयर में एनिमल को 19 नामांकन फिर भी नाखुश निर्देशक, इंडस्ट्री और नेपोटिज्म पर निकाली भड़ास

Wed, 17 Jan 2024 11:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 17 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा ने इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। निर्देशक ने अवॉर्ड शो और नेपोटिज्म पर भी जमकर भड़ास निकाली है। 

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga upset on award show During Ranbir Kapoor Animal got 19 nominations in Filmfare
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' से ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की है। रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' वांगा के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित हुई। ए सर्टिफिकेट मिलने और विवादों में घिरे रहने के बाद भी फिल्म ने सफलता की बुलंदियों को छूते हुए कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 'एनिमल' अभी भी सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है। इसी बीच वांगा ने फिल्म इंडस्ट्री पर कटाक्ष कर दिया है। निर्देशक का ताजा बयान चौंकाने वाला है, जो सामने आते ही सुर्खियों में छा गया है। 

Sandeep Reddy Vanga upset on award show During Ranbir Kapoor Animal got 19 nominations in Filmfare
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में खुलासा किया कि बाहरी होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री उनके प्रति दोहरा रवैया रखती है। अवार्ड शो का उदाहरण देते हुए वांगा ने कहा कि इंडस्ट्री नए विचारों वाले बाहरी लोगों का स्वागत करने के बजाए अपने स्वयं के प्रचार में अधिक रुचि रखती है। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर अभिनीत 'एनिमल' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Sandeep Reddy Vanga upset on award show During Ranbir Kapoor Animal got 19 nominations in Filmfare
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह ऐसा नहीं दिखाना चाहते कि वह बहुत अधिक शिकायत कर रहे हैं, यही कारण है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अनुभव की गई चीजों के बारे में चुप रहना चुना है। उन्होंने कहा, 'यह वस्तुतः जानवरों के व्यवहार जैसा है, आप अपने क्षेत्र में प्रवेश करने की धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ विद्रोह करते हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इंडस्ट्री से शत्रुता महसूस हुई है, वांगा ने कहा, 'ऐसा होता है। पुरस्कार शो देखें। वे अपने दोस्तों को ही प्रमोट करते हैं। हर कोई जानता है कि अवॉर्ड शो कैसे होते हैं।'

'जीरो' के फ्लॉप होने की सामने आई बड़ी वजह, शाहरुख खान की दरियादिली पर जब निर्देशक ने उठाए...

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga upset on award show During Ranbir Kapoor Animal got 19 nominations in Filmfare
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे जोड़ा, 'अगर मैं आपको यह बताने का फैसला करता हूं कि कबीर सिंह और एनिमल के साथ पिछले चार सालों में मैं किस दौर से गुजरा हूं तो मैं कल तक इसे जारी रख सकता हूं। आपके कैमरे की मेमोरी खत्म हो जाएगी लेकिन मैं चलता रहूंगा, मेरे साथ बहुत कुछ हो चुका है। लेकिन, मैं एक बच्चे की तरह रोना नहीं चाहता।' एनिमल ने फिल्मफेयर पुरस्कारों में 19 नामांकन हासिल किए हैं। 

राधिका आप्टे के बाद फ्लाइट के इंतजार में एयरपोर्ट पर फंसी रहीं ऋचा, पोस्ट साझा कर किया खुलासा

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga upset on award show During Ranbir Kapoor Animal got 19 nominations in Filmfare
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा की पिछली दो फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वह अपनी पीढ़ी के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपने करियर में केवल ए-सूची सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के कारण संदीप को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। निर्देशक पर फिल्मों के जरिए अल्फा मेल को बढ़ावा देने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लग चुका है। 

क्या पति भरत तख्तानी से बिगड़ चुके हैं ईशा देओल के रिश्ते? सोशल मीडिया पर शुरू हुई सुगबुगाहट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed