Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sunday Box Office Collection Main Atal Hoon Merry Christmas Guntur Kaaram and Hanuman Total earnings
{"_id":"65aded0641a60b2b14060d28","slug":"sunday-box-office-collection-main-atal-hoon-merry-christmas-guntur-kaaram-and-hanuman-total-earnings-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' और 'मैं अटल हूं' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, जानें हनुमान-गुंटूर कारम का हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' और 'मैं अटल हूं' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, जानें हनुमान-गुंटूर कारम का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:53 AM IST
सार
इन फिल्मों में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' के अलावा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान, मैं अटल हूं और गुंटूर कारम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' के अलावा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भी शामिल है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देने में लगी हुई हैं। इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही हैं, ये इनकी कमाई से ही पता चलेगा। तो आइए जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं अटल हूं
पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म तीसरे दिन 2.40 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म अब तक 5.65 करोड़ की कमाई कर ली है।
3 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान
तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म की कमाई के आगे सभी फिल्में फीकी नजर आ रही हैं। साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने 10वें दिन 16.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इसने 130.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुंटूर कारम
- फोटो : सोशल मीडिया
गुंटूर कारम
साउथ अभिनेता महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने इस फिल्म से लंबे वक्त के बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। रविवार को यानी कि दसवें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ही 'गुंटूर कारम' ने अब तक 117.80 करोड़ करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
मेरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। अब श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन रविवार को यानी कि 10वें दिन फिल्म ने 1.1 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' कलेक्शन 17.47 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।