{"_id":"5c55bf41bdec220c2959da37","slug":"ali-asgar-told-bored-with-female-role-in-comedy-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन अली असगर ने उड़ेला दर्द, बोले- 'महिला का किरदार करके थक चुका हूं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन अली असगर ने उड़ेला दर्द, बोले- 'महिला का किरदार करके थक चुका हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ali asgar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता से कॉमेडी एक्टर बने अली असगर कपिल शर्मा के शो में दादी और नानी बन रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके अलावा वह कई मौकों पर भी महिलाओं की भूमिका करते दिखे। लंबे समय से महिला के किरदार करते आ रहे अली ने कह दिया कि वह अब इस किरदार से ऊब गए हैं। उनका कहना है कि वह इस रोल से बाहर आना चाहता हैं।
2 of 5
kapil ali asgar
अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह महिला के किरदार करके थक चुके हैं और अब उनके पास इसके अलावा कोई रोल ही नहीं आता है। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि महिला का किरदार एक मजेदार रोल है लेकिन अब इसमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिल रहा है।
3 of 5
kapil ali asgar
अली ने बताया 'जब भी किसी प्रोडक्शन हाउस और चैनल को किसी महिला किरदार की जरूरत होती है तो वह सबसे पहले मेरे पास ही आते हैं और मुझे यह रोल करने के लिए मजबूर करते हैं, ऐसे में मेरा उन लोगों से एक ही सवाल होता था कि इस रोल के लिए मुझे ही क्यों चुना जा रहा है, तो इस मुझे जवाब मिलता कि लोग मेरे इस किरदार को बेहद पसंद करते हैं और मैं ही इसे अच्छे से निभा सकते हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ali asgar
अली ने महिला के किरदार से दुखी होकर बताया कि जब उन्हे टीवी शो 'जीनी और जूजू' भी नहीं ऑफर हुआ था तब से ही वह इस तरह के सात ऑफर ठुकरा चुके थे। बता दें कि इस दौरान अली ने घर पर समय बिताया लेकिन इस बीच वह अवॉर्ड शो और कॉमेडी सर्कस भी कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Ali Asgar
आखिर में बता दें कि टेलीविजन से पहले अली फिल्म 'जान तेरे नाम', 'खलनायक', 'चमत्कार', 'जोरू का गुलाम', 'जोश', 'पार्टनर', 'तीस मार खां' और 'जुड़वा 2' जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनावा चुके हैं। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'शिकारी' से बड़े परदे पर दस्तक दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।