टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस शो को 10वीं बार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत अमिताभ ने एक खूबसूरत कविता के साथ की। सोमवार को प्रसारित हुए पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दो प्रतिभागियों को हॉटसीट पर बुलाया और उनसे सवाल पूछे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी अपने निजी जीवन के कई राज खोले।
KBC 11: फिल्मों में आने से पहले इन कंपनियों में नौकरी करते थे अमिताभ, वेतन 500 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल रमेशभाई जीवनाणी ने शो के पहले कंटेस्टेंट बनकर हॉट सीट पर बैठे। वे दस हजार रुपये जीतकर गए। अनिल के बाद अमिताभ के सामने हॉट सीट पर आती हैं रायपुर से चित्ररेखा राठौड़ जो कि सांतवे सवाल तक पहुंचकर 40 हजार रुपये जीत चुकी हैं। इसके आगे का एपिसोड 20 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। चित्ररेखा ने अमिताभ बच्चन के कई सवालों के जवाब दिए। साथ ही, अमिताभ से पूछ लिया, क्या आप कोलकाता गए हैं? इस पर अमिताभ ने कोलकाता से जुड़ी यादों को शेयर किया।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'वे कोलकाता में 7 से 8 साल तक रहे हैं और वहां नौकरी भी की है। इस दौरान उन्होंने बर्ड एंड कंपनी, ब्लैक एंड कंपनी नाम की कंपनी में काम किया। उनका वेतन 500 रुपये महीना था जो बाद में बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया। 7-8 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी लाइन में एंट्री मिली थी। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से करिअर की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें:- KBC 11: बदल गई लाइफलाइन, क्या-क्या हुए बदलाव? फंस गए कहीं तो बदल जाएगा पूरा सवाल
अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' से पिछले 19 सालों से जुड़े हैं और 10वीं बार वे 'केबीसी' को होस्ट कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 11' हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इस बार की विजेता राशि 7 करोड़ रुपये रखी गई है। बता दें कि यह शो पहली बार 2000 में लॉन्च किया गया था और यह पहला मौका था जब अमिताभ किसी टीवी शो को होस्ट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:- KBC 11: अमिताभ ने पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट से पूछे ये 10 सवाल, आपको कितने आते हैं?
इस बार शो में 'फोन अ फ्रेंड' लाइफलाइन को हटा दिया गया है। इसकी जगह 'फिल्प द क्वेश्चन' लाइफलाइन रखी गई है। इसका मतलब है कि इस लाइफलाइन को चुनने के बाद सवाल बदल जाएगा।