टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। एक बार फिर इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति से पिछले 19 सालों से जुड़े हैं और 10वीं बार वो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या कुछ खास रहा सीजन 11 के पहले एपिसोड में....
केबीसी 11 का हुआ आगाज, नौ सवालों का सही जवाब देकर भी पहले कंटेस्टेंट ने जीते सिर्फ दस हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति 11 हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इस बार का प्राइज अमाउंट 7 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि यह शो पहली बार 2000 में लॉन्च किया गया था। और यह पहला मौका था जब अमिताभ किसी टीवी शो को होस्ट कर रहे थे।
पढ़ें: अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने करवाई थी राजीव-सोनिया की शादी, एक वजह से टूटा दोनों परिवारों का रिश्ता
सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत अमिताभ ने एक खूबसूरत कविता के साथ की और इसके बाद शो के 10 कंटेस्टेंट का परिचय करवाया। जिसमें अनिल रमेशभाई जीवनाणी ने शो के पहले कंटेस्टेंट बनकर हॉट सीट पर बैठे।
पढ़े: अंग्रेजों से फिर भिड़ेंगे अमिताभ, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी और चिरंजीवी के फर्स्ट लुक रिलीज
अमिताभ ने अनिल रमेशभाई से पहला सवाल पूछा- मणिकर्णिका फिल्म के टाइटल में कौन सी जगह का नाम आता है? जिसका सही जवाब कंटेस्टेंट ने झांसी के रूप में दिया। अगले सवाल में अमिताभ ने एक फोटो दिखाते हुए पूछा कि भारतीय क्रिकेट टीम की इस फैन को मीडिया ने क्या नाम दिया था? अनिल रमेशभाई को सवाल में कन्फ्यूजन हुई इसलिए वो ऑडियंस के साथ गए और सही जवाब दिया- सुपर दादी।
वहीं इसके बाद अमिताभ ने कल्पतरु का मतलब पूछा, इसका जवाब भी अनिल के पास नहीं था और उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। और सही जवाब देने में कामयाब रहे।अमिताभ ने अगला प्रश्न पूछा कि मानव शरीर में डेल्टॉइड पेशी कहां होती है? एक बार फिर अनिल के पास इसका जवाब नहीं होता है और एक्सपर्ट ऋचा अनिरुद्ध की मदद ली जाती है और सही जवाब मिल जाता है।
पढ़ें: अमिताभ से लेकर शाहरुख तक, इन 6 स्टार्स का पाकिस्तान से है गहरा रिश्ता