Hindi News
›
Photo Gallery
›
Mumbai
›
Kaun Banega Crorepati 12 Amitabh Bachchan: Amitabh Bachchan wraps up 'Kaun Banega Crorepati' shoot, ‘I am tired and retire’
{"_id":"5fffeb268ebc3e2e6c5edb13","slug":"amitabh-bachchan-wraps-up-kaun-banega-crorepati-shoot-i-am-tired-and-retire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूरी की 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग, रिटायरमेंट पर बोले- मैं अब थक चुका हूं...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूरी की 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग, रिटायरमेंट पर बोले- मैं अब थक चुका हूं...
टेलीविजन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अमिताभ बच्चन का ये शो 12वें सीजन में है। लेकिन अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने रिटायर होने की बात कही है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से रिटायर होने की बात कही है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी 12 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग खत्म की। शूटिंग खत्म होने के बाद बिग बी ने अपने फैंस के लिए खास ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉक में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात की है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट लिखा, 'मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो चुका हूं। मैं माफी चाहता हूं आप सभी से, कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का यह आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी लिखा है कि वह आगे भी केबीसी का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने लिखा, 'शो के आखिरी एपिसोड में फेयरवेल के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला। सभी चीजें आपस में जुड़ी हुई हैं। इच्छा बस यह है कि यह सब कभी रुके नहीं और हमेशा चलता रहे। उम्मीद करता हूं कि यह सब जल्द ही दोबारा हो सके। शो का क्रू और पूरी टीम बहुत केयरिंग थी। यह बहुत कुछ ऐसी चीज है जो सेट से आपको खींच लाती है। सभी एक साथ इकट्ठे हुए उसे यादगार बनाने के लिए जिसमें हर किसी ने अपनी पूरी कोशिश की थी महीनों तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
मालूम हो कि बीते वर्ष कोविड काल के चलते शो की शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं, अभिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या, आराध्या को कोरोना हो गया था। इसके बाद अमिताभ ने कोरोना से जंग जीती तो शो की फिर से शूटिंग शुरू हुई। बता दें कि उनके इस पोस्ट के बाद ये ब्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उनके और शो के तमाम फैंस ब्लॉग पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और अपनी जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ 'मेडे', 'झुंड' और रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।