{"_id":"5a003c3a4f1c1b86698b9bb4","slug":"big-boss-contestant-dhinchak-pooja-revealed-about-hina-khan-shilpa-and-akash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: बाहर होते ही ढिंचैक ने खोले घर के सीक्रेट, हिना-विकास निशाने पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: बाहर होते ही ढिंचैक ने खोले घर के सीक्रेट, हिना-विकास निशाने पर
Mon, 06 Nov 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 के वीकेंड के वार में इस बार घर से बेघर होते ही सिंगर ढिंचैक पूजा ने घरवालों के सीक्रेट दुनिया के सामने रख दिए। हिना, विकास और शिल्पा उसके निशाने पर रहे।
2 of 5
ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों के मुताबिक इस हफ्ते ढिंचैक पूजा को सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि बेनाफशां और सब्यसाची को मिले वोटों से ढिंचैक पूजा को मिले वोटों की संख्या कुछ ही कम है। पूजा ने 22 अक्टूबर को ही बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी।
3 of 5
- फोटो : COLORS TV
बिग बॉस से बाहर निकलते ही पूजा ने अपनी भड़ास हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे पर निकाली है। पूजा कहती हैं कि हिना खान हमेशा खुद को घर का कैप्टन समझती है, बात चाहे किसी के बीच चल रही हो, हिना ने बीच में आकर अपनी बात रखनी ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा और विकास की लड़ाई के बारे में बताते हुए पूजा कहती हैं कि ये दोनों फेक हैं। गेम खेल रहे हैं। बिग बॉस के घर के बारे में पूजा बताती हैं कि घर के अंदर का माहौल ऐसा है कि आप बाहरी दुनिया को पूरी तरह से भूल जाते है और सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आई थीं कि 30 अक्टूबर के शो में ढिंचैक पूजा ने आकाश और अर्शी को अपने दिल की बात बताई। पूजा ने कहा था कि वे लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं। अगले ही दिन सुबह घरवालों ने हल्दी की रस्म लव के साथ कर दी। शर्म के कारण पूजा बिस्तर से बाहर नहीं निकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।