{"_id":"5c172096bdec225697310a32","slug":"bigg-boss-12-eviction-rohit-suchanti-said-sreesanth-mentally-not-fit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 12' से बाहर होते ही श्रीसंथ पर फूटा रोहित का गुस्सा, मेंटली अनफिट बताकर दी ये सलाह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस 12' से बाहर होते ही श्रीसंथ पर फूटा रोहित का गुस्सा, मेंटली अनफिट बताकर दी ये सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में फिनाले से दो हफ्ते पहले घर से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने इसका ऐलान किया। इस हफ्ते नॉमिनेशन में करणवीर बोहरा, सोमी खान और रोहित सुचांती का नाम शामिल था। जिसके बाद रोहित को घर से बाहर होना पड़ा।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोहित ने बिग बॉस 12 के 5वें हफ्ते में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। थोड़े ही समय में उनकी घर में कई लोगों से दोस्ती हुई तो कई लोग दुश्मन भी बने। घर से बाहर निकलने के बाद रोहित ने घरवालों के बारे में कई राज उजागर किए जो अब तक वो घर में नहीं बोल पाए थे।
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोहित ने बताया कि 'बिग बॉस के घर में बहुत कुछ सीखने को मिला और वो जिंदगी भर काम आएगी। इससे बेहतर जिंदगी में कुछ नहीं हो सकता। मैं और अच्छा इंसान बनकर ही निकला हूं हालांकि कई गलतियां भी मैंने की हैं, जिन्हें सुधारने की भी पूरी कोशिश करूंगा। अभी मेरी उम्र केवल 22 साल है बहुत कुछ सीख रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : voot
शो में श्रीसंथ और रोहित की कई बार लड़ाई हुई। जब उनसे पूछा गया कि श्रीसंथ के बारे में क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि 'श्रीसंथ एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें बस थोड़ी चिंगारी लगानी होती थी और बाकी का काम वो खुद ही कर देते थे। छोटी-छोटी बातों का वो बतंगड़ बना देते थे। टास्क नहीं करने की पीछे की एक वजह ये भी था कि उन्हें डर था कि वो इंडिया के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में अगर वो बिग बॉस के घर में किसी कंटेस्टेंट से हार जाएं तो इमेज पर फर्क पड़ता है। मुझे लगता है अपनी इमेज को ठीक रखने के लिए वो टास्क में परफॉर्म नहीं करते।'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
रोहित से जब पूछा गया कि किस कंटेस्टेंट को वो सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि 'मुझे पता है कि श्रीसंथ शारीरिक रूप से बेहद फिट हैं लेकिन मुझे लगता है कि वो मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि उन्हें एक छुट्टी की जरूरत है। अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं, जिससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।' वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित सीरियल ससुराल सिमर का, साथ निभाना साथिया में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।