फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: श्रीसंथ से झगड़ने पर इस कंटेस्टेंट को मिली सजा, फिनाले से पहले हुआ बाहर

Sat, 15 Dec 2018 12:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 rohit suchanti has been eliminated
bigg boss 12 - फोटो : voot

बिग बॉस 12 के फिनाले में दो ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में किसी भी कंटेस्टेंट का घर से बेघर होना बेहद निराशाजनक होगा। घर में इस हफ्ते करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान कंटेस्टेंट हैं। करणवीर सेलिब्रिटी हैं ऐसे में उन पर ज्यादा खतरा नहीं है। घर में रोहित सुचांती ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री की थी तो वहीं सोमी खान कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं।

bigg boss 12 rohit suchanti has been eliminated
bigg boss 12 - फोटो : voot

ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते रोहित सुचांती घर से बेघर हो जाएंगे। बता दें कि बीते हफ्ते के वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने रोहित को खूब डांट लगाई थी। दरअसल, टास्क के दौरान रोहित और श्रीसंथ के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। सलमान खान का कहना था कि रोहित ने श्रीसंथ को उकसाने का काम किया और उनके करियर पर पर्सनल कमेंट किए।



 

bigg boss 12 rohit suchanti has been eliminated
bigg boss 12 - फोटो : voot
वीकेंड का वॉर एपिसोड में सुल्तानी अखाड़े का सभी को इंतजार रहता है। इस हफ्ते रोमिल और श्रीसंत के बीच अखाड़े में घमासान होगा। जिसमें रोमिल की जीत होगी। वहीं करणवीर बोहरा के लिए कॉलर ऑफ द वीक का फोन आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 rohit suchanti has been eliminated
bigg boss 12 - फोटो : voot

इससे पहले घरवालों ने आपसी सहमति से श्रीसंथ को बेस्ट परफॉर्मर के लिए चुना, लेकिन ऐसा लग रहा है उनका ये दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया। बिग बॉस ने श्रीसंथ को विशेष पॉवर दी और कहा कि वो कालकोठरी की सजा के लिए किन्हीं 3 सदस्यों को सेलेक्ट करें।

विज्ञापन
bigg boss 12 rohit suchanti has been eliminated
bigg boss 12 - फोटो : voot

घर के ऐसे नाजुक मोड़ पर श्रीसंथ इस हफ्ते के लिए कैप्टन चुन लिए गए हैं और फाइनल के दौर में रोमिल चौधरी, रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर को कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है जो उनके लिए इस ट्रॉफी को जीतने के लिए भारी पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed